फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Exam

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा

Wed, 11 May 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Exam
फोटो-10-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करती डीएम श्रुति।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। मदरसा बोर्ड की परीक्षा 14 मई से प्रारंभ हो रही है। नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर वाइसयुक्त सीसीटीवी कैमरे एवं डबल लॉक की व्यवस्था होनी चाहिए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सभी केंद्रों का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। ये बातें डीएम श्रुति ने बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मदरसा बोर्ड परीक्षा की तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन

डीएम श्रुति ने कहा कि जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर 14 से 23 मई तक मदरसा बोर्ड की परीक्षा कराई जाएंगी। इन सभी परीक्षा केंद्रों पर वाइसयुक्त सीसीटीवी कैमरे, निगरानी के लिए कंप्यूटर आदि की व्यवस्था तथा प्रश्नपत्र रखने के लिए डबल लॉक की व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। परीक्षा के बाद तत्काल परीक्षार्थियों की उपस्थिति ऑनलाइन फीड की जाए। परीक्षा सकुशल संपन्न कराने के लिए कंट्रोल रूम बनाने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

डीएम कहा कि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन व इलेक्ट्रानिक डिवाइस पूर्णतय: प्रतिबंधित रहेंगी। परीक्षार्थियों को चेकिंग के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। छात्राओं की चेकिंग के लिए महिला शिक्षक लगाई जाएं। जिला स्तर पर सचल दल बनाए जाएं। सचल दल परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करें। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि जिले में 85 आलिया स्तर के मदरसे संचालित हैं। इनमें कुल 3,615 छात्र-छात्राएं मदरसा बोर्ड की परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम सदर राजेंद्र बहादुर, एसडीएम तुलसीपुर मंगलेश दुबे, एसडीएम उतरौला संतोष कुमार ओझा व डीआईओएस गोविंद राम सहित सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक व सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed