{"_id":"623e0ba68c8df8591d3148f4","slug":"exam-balrampur-news-lko623133634","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह स्टेटिक मजिस्ट्रेटों पर होगी कड़ी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह स्टेटिक मजिस्ट्रेटों पर होगी कड़ी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में तैनात किए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को लापरवाही बरतना भारी पड़ सकता है। दो दिनों की परीक्षा में केंद्रों से गायब रहने वाले स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के खिलाफ जांच शुरूकर दी गई है। लापरवाही बरतने वाले स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। दोनों पालियों में परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को केंद्र पर उपस्थित होने का फरमान जारी किया जा चुका है। स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को सीसीटीवी कैमरों के सामने रिकार्डिंग कराते हुए सभी प्रश्नपत्रों के पैकेट खुलवाने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम श्रुति ने शुक्रवार को बताया कि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद वर्ष 2022 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की 24 मार्च से दो पालियों में परीक्षा प्रारंभ हो गई है। जिले के 63 केंद्रों पर यूपी बोर्ड परीक्षा कराई जा रही है। 12 अप्रैल तक होने वाली दोनों पालियों की यूपी बोर्ड परीक्षा नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी केंद्रों पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को परीक्षा शुरु होने से एक घंटा पहले केंद्र पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। डीआईओएस गोविन्द राम ने बताया कि दो दिनों की परीक्षा में कुछ स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्र पर नहीं पहुंचे थे। डीएम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया है कि अपने तैनाती के परीक्षा केंद्र पर समय से उपस्थित हों।
परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचकर बाह्य व आंतरिक केंद्र व्यवस्थापकों के साथ सभी कार्रवाई सीसीटीवी कैमरों के सामने रिकार्डिंग कराते हुए पूरी कराएं। प्रश्नपत्रों के पैकेट सीसीटीवी कैमरों के सामने खुलवाने से लेकर अन्य सभी परीक्षा संबंधी कार्य सुचितापूर्ण ढंग से पूरा कराएं। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही व शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने डीआईओएस से दो दिन की परीक्षा से गायब रहने वाले स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की रिपोर्ट तलब की है। डीआईओएस की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।