फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   EVM and VVPAT used in voting are ready

Balrampur News: मतदान में प्रयोग होने वाली ईवीएम व वीवीपैट तैयार

Sun, 12 May 2024 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 12 May 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
EVM and VVPAT used in voting are ready
बलरामपुर। श्रावस्ती लोकसभा चुनाव व गैसड़ी विधानसभा के उप चुनाव में मतदान के समय प्रयोग होने वाली ईवीएम व वीवीपैट तैयार कर दी गई है। सामान्य प्रेक्षक किशोर कुमार एवं जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अरविंद सिंह की मौजूदगी में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ईवीएम/वीवीपैट की दूसरी चेकिंग कराई गई। डीएम ने सभी प्रत्याशियों की जिज्ञासा का समाधान किया। इस प्रक्रिया से प्रत्याशी भी संतुष्ट हुए।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि श्रावस्ती संसदीय क्षेत्र से दो जिलों के पांच विधानसभा क्षेत्र जुड़े हैं। इनमें विधानसभा क्षेत्र सदर, तुलसीपुर, गैसड़ी, श्रावस्ती व भिनगा शामिल हैं जिसके सभी बूथों के सापेक्ष 125 फीसद ईवीएम व 136 फीसद वीवीपैट का दूसरा रैंडमाइजेशन चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों की मौजूदगी में कराया गया।
विज्ञापन


सभी प्रत्याशियों को रैंडमाइजेशन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस प्रक्रिया के पूरी होने के बाद ईवीएम व वीवीपैट का बूथ निर्धारण हो गया है। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार, एडीएम न्यायिक प्रमोद कुमार तिवारी व जिला पंचायत राज अधिकारी श्रेया उपाध्याय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed