{"_id":"656e14cf066a08ac55023fd7","slug":"even-the-rain-could-not-dampen-the-enthusiasm-of-the-children-balrampur-news-c-100-1-gon1003-8774-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बारिश भी नहीं डिगा सकी बच्चों का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बारिश भी नहीं डिगा सकी बच्चों का जोश
Mon, 04 Dec 2023 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। पीएससी ग्राउंड में सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 48 वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह शुरू हुई बूंदाबांदी व दोपहर बाद बारिश भी बच्चों के जोश को डिगा नहीं सकी। मुजेहना के बसंतपुर व कटरा बाजार के बालपुरवा समेत विद्यालयों के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति देकर मनमोह लिया।
सुबह 11 बजे बतौर मुख्य अतिथि सीडीओ एम. अरुन्मोली व बीएसए प्रेमचंद यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कंपोजिट विद्यालय पथवलिया के बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुजेहना के बसंतपुर प्रधानाध्यापक राहुल वर्मा की अगुवाई में बच्चों ने बाहुबली स्टेप से स्वागत किया। फिजिकल एक्टीविटीज और जिम्नास्टिक का प्रदर्शन कर सभी का मनमोह लिया।
शिक्षामित्र धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में बालपुरवा प्राथमिक विद्यालय समेत अलग-अलग ब्लॉकों से आए बच्चों ने फिजिकल एक्टीविटी के अलावा मार्चपास्ट किया। रंग बिरंगे कपड़ों में पहुंचे बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर जमकर तालियां बटोरीं। इस दौरान पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ वीर विक्रम सिंह, प्रांतीय कोषाध्यक्ष सुरेश सिंह, जिलाध्यक्ष विनय तिवारी, जिला महामंत्री अजीत तिवारी, जिलाध्यक्ष किरन सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह ने बताया कि सभी ब्लॉकों के बच्चे 50, 100, 200 व 400 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए गुलाम हुसैन, सुभाष, अभिषेक, दीपेश, सत्यम, दीपक कुमार, रेहान, विकास वर्मा, दीपक कुमार, विवेक कुमार, चांद बाबू का बालक वर्ग से चयन किया गया है। बालिका वर्ग में महक, अनुष्का, मानषी, रुक्सार, अंजली वर्मा, दिवांशी, वधू वर्मा, साकिरा और माधुरी को पुरस्कृत किया गया। मुहेजना व कटरा बाजार ब्लॉक के बच्चों ने प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल किया। संजय सिंह ने बताया कि चयनित सभी बच्चे छह व सात दिसंबर को श्रावस्ती में होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
बतौर मुख्यअतिथि सीडीओ एम. अरुन्मोली ने कहा कि सिर्फ दो विद्यालय के बच्चे हर प्रतियोगिता में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। अगर विद्यालय का हाल देखने जाओ तो शिक्षक ही नहीं मिल रहे हैं। तमाम शिक्षकों पर कार्रवाई की जा चुकी है। ऐसे में कम से कम अपने कॅरिअर व बच्चों के भविष्य के प्रति ईमानदार रहें। उन्होंने कहा कि बभनजोत व मुजेहना के अलावा अन्य विद्यालयों के कायाकल्प में भी लापरवाही बरती जा रही है। बिना स्वेटर पहुंचे बच्चों को देखकर सीडीओ ने नाराजगी जताई।