{"_id":"6415f6ae3a38667b6909d108","slug":"evaluation-of-copies-of-up-board-started-balrampur-news-c-13-1-135387-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शुरू
Sat, 18 Mar 2023 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 18 Mar 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन शनिवार को प्रशिक्षण के बाद शुरू हुआ। पहले दिन महज 720 कॉपियों की जांच सैंपल के तौर पर की गई। साथ ही परीक्षकों को मूल्यांकन के बाबत प्रशिक्षण दिया गया। एमपीपी इंटर कॉलेज में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में एडीएम प्रदीप कुमार ने कहा कि मूल्यांकन में लगे परीक्षकों की जिम्मेदारी अहम है। हर उत्तर का बारीकी से परीक्षण करें। मूल्यांकन में विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।
एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि मूल्यांकन में कोई समस्या न आए, इसके लिए पुलिस बल की व्यवस्था की गई है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। मूल्यांकन केंद्र पर बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। डीआईओएस गोविंद राम व उप नियंत्रक राकेश सिंह ने मूल्यांकन के तौर तरीकों के बारे में बताया। मुख्य उत्तर पुस्तिका के साथ ही ओएमआर शीट की जांच को लेकर भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के बाद सैंपल के तौर पर 720 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई।
उपनियंत्रक ने बताया कि जिले को मूल्यांकन के लिए दो लाख 47 हजार 888 कॉपियां आवंटित हुई हैं। इनकी जांच के लिए 955 परीक्षक लगाए गए हैं। शनिवार को 594 परीक्षक उपस्थित हुए। 361 परीक्षक अनुपस्थित रहे। इसकी जानकारी बोर्ड को भेज दी गई है।