{"_id":"609576958ebc3ec0da564959","slug":"eopard-attacked-young-man-sitting-at-home-injured-balrampur-news-lko577228283","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बैठे युवक पर तेंदुए ने किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में बैठे युवक पर तेंदुए ने किया हमला, घायल
विज्ञापन
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। ठाकुरपुरा गांव में शुक्रवार की सुबह आठ बजे तेंदुए ने एक घर में बैठे युवक पर हमला कर दिया। किसी तरह युवक ने जान बचाई। इसके बाद तेंदुआ घर में ही छिप गया।
घायल युवक का सीएचसी शिवपुरा में इलाज कराया गया। वहीं घर में छिपे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने पिंजड़ा लगाया है। ग्रामीणों में दहशत है। मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ग्रामीणों के सहयोग से तेंदुए को पकड़ने में जुटे हुए है।
हरैया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पूरनपुर के मजरा ठाकुरपुरा में रामबरन यादव के घर सुबह करीब आठ बजे एक तेंदुआ पहुंचा। इस दौरान तेंदुए ने रामधन (35) पर हमला कर दिया। किसी तरह रामधन ने अपनी जान बचाई। इसके बाद तेंदुआ घर में ही छिप गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने काफी देर तक हल्ला गोहार मचाई पर तेंदुआ घर से बाहर नहीं निकला। रामधन को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उसको घर भेज दिया।
थानाध्यक्ष हरैया एसके वर्मा पुलिस टीम के साथ और वन विभाग बरहवा रेंज की टीम के साथ मौके पर पहुंचा और रामबरन यादव के घर के चारों तरफ तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया।
घर में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। बरहवा रेंजर आरके सिंह ने बताया कि घर में बैठे तेंदुए को पकड़ने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।