{"_id":"6a2308ce05ae52793709bb1b","slug":"entered-the-hotel-and-beat-up-the-manager-made-him-remove-his-t-shirt-and-made-a-video-balrampur-news-c-99-1-slko1029-149490-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: होटल में घुसकर मैनेजर की पिटाई, टी-शर्ट उतरवाकर बनाया वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: होटल में घुसकर मैनेजर की पिटाई, टी-शर्ट उतरवाकर बनाया वीडियो
Fri, 05 Jun 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। नगर के एक होटल में बुधवार की देर रात चार युवकों ने जमकर उत्पात मचाने के बाद होटल मैनेजर की पिटाई कर दी। आरोप है कि कमरा और भोजन की व्यवस्था तत्काल न होने से नाराज युवकों ने मैनेजर को लात-घूंसों और चप्पलों से पीटा, उसकी टी-शर्ट उतरवाकर वीडियो बनाया और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले में नगर पुलिस दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली नगर क्षेत्र में संतोषी माता मंदिर के निकट स्थित होटल के संचालक अब्बास ने बताया कि बीते बुधवार की रात करीब एक बजे होटल पर मैनेजर लवकेश शुक्ल और कर्मचारी रामेश्वर दास पांडेय मौजूद थे। इसी दौरान बहराइच जिले के रायपुर राजा निवासी हर्षित मिश्रा तथा अचलापुर निवासी पंकज पांडेय अपने दो अन्य साथियों के साथ होटल पहुंचे। युवकों ने होटल में कमरा देखने के बाद उन्होंने भोजन की व्यवस्था करने को कहा।
इस पर मैनेजर ने रेस्टोरेंट बंद होने की जानकारी देते हुए कुछ समय इंतजार करने को कहा। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर चारों युवक गाली-गलौज पर उतर आए और मैनेजर की पिटाई शुरू कर दी। पिटाई के दौरान निकले खून से उसकी टी-शर्ट भी सन गई।
विज्ञापन
होटल संचालक का कहना है कि घटना के बाद मैनेजर ने डर से तत्काल शिकायत नहीं की। चार जून को संचालक के लौटने पर उसने पूरी घटना बताई, जिसके बाद कोतवाली नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।