{"_id":"662e8e48e1edeb658405c1e4","slug":"enrollment-from-today-tight-security-arrangements-balrampur-news-c-99-1-brp1003-109184-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: नामांकन आज से, सुरक्षा के कड़े इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: नामांकन आज से, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sun, 28 Apr 2024 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। छठवें चरण में होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ गैसड़ी विधानसभा के उप चुनाव के लिए 29 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है, जो छह मई तक चलेगी। रविवार को नामांकन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट में बैरिकेडिंग व बैरियर लगाए गए हैं। साथ ही कलेक्ट्रेट परिसर को आठ सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है। यहां मतदान 25 मई को होना है।
श्रावस्ती लोकसभा सीट के चुनाव व गैसड़ी विधानसभा सीट के उप चुनाव के लिए सोमवार से विभिन्न दलों के प्रत्याशी नामांकन पत्रों की खरीद, नाम वापसी व दाखिला की प्रक्रिया शुरू करेंगे। इसके लिए कलेक्ट्रेट गेट से लेकर परिसर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। परिसर में आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं गेट से लेकर नामांकन स्थल तक जाने के लिए करीब दस स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है। प्रत्याशियों व उनके समर्थकों को नामांकन स्थल तक जाने के लिए गेट नंबर दो से प्रवेश दिया जाएगा। प्रत्याशी अपना नामांकन सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक कर सकेंगे।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
तैयारियों का लिया जायजा
-जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम अरविंद सिंह ने रविवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व प्रदीप कुमार व एडीएम न्यायिक प्रमोद कुमार के साथ कलेक्ट्रेट परिसर एवं नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया। न्यायालय कक्ष संख्या 30 में श्रावस्ती लोकसभा व 35 में गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन कक्ष में एक साथ सिर्फ पांच लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
चप्पे चप्पे पर रहेगी प्रशासन की नजर
डीएम अरविंद सिंह ने बताया कि कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर क्षेत्र के लिए अपर एसडीएम उतरौला राकेश जयंत व सीओ सिटी बृजनंदन राय को जिम्मेदारी दी गई है। कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य द्वार से नामांकन कक्ष तक का जिम्मा सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर संभालेंगे। प्रत्याशी अपना वाहन नामांकन परिक्षेत्र से 100 मीटर दूर खड़ा करेंगे।