फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Enroll drop out children in schools

ड्राप आउट बच्चों का स्कूलों में कराएं दाखिला

Sat, 30 Apr 2022 11:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Enroll drop out children in schools
बलरामपुर। बाल विवाह रोकने में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। शिक्षित परिवार ही बाल विवाह जैसी कुरीतियों को दूर करने में मददगार बन सकते हैं। ड्राप आउट बच्चों का स्कूलों में शत-प्रतिशत दाखिला कराकर जिले में शिक्षा की अलख जगाई जा सकती है। ये बातें एडीएम राम अभिलाष ने शनिवार को बाल विवाह की रोकथाम के संबंध में जिला स्तरीय अंतर विभागीय समन्वयक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहीं।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम व ड्रॉप आउट बच्चों का स्कूलों में दाखिला कराने के लिए पुलिस, शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्राम्य विकास, अल्पसंख्यक कल्याण, महिला व बाल विकास, श्रम, बाल कल्याण समिति और चाइल्ड लाइन की तरफ से संयुक्त रूप से एक से सात मई तक कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

एडीएम ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिला प्रोबेशन अधिकारी से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम का फोटोग्राफ और सभी सूचनाएं मुहैया कराएं। इसमें हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थारु जनजाति समुदाय के बीच थारु विकास परियोजना के अधिकारी से समन्वय स्थापित कर जागरूकता कार्यक्रम कराएं जाएंगे। धर्म गुरुओं, टेंट, मैरिज हॉल, कैटरर्स व बैंडबाजा के सर्विस प्रोवाइडरों के साथ बाल विवाह रोकथाम संबंधी बैठक करने का निर्देश दिया गया। बैठक में डीसीएनआरएलएम सूबेदार सिंह, डीआईओएस गोविंदराम, बीईओ विनय कुमार चौधरी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी पवन कुमार सिंह, सीडीपीओ श्रीदत्तगंज संजीव कुमार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी भूपेंद्र मिश्र, डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह, कविता त्रिपाठी व सारिका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed