{"_id":"65e6163a1365f3a8c308c134","slug":"english-paper-was-easy-yet-1177-left-the-exam-balrampur-news-c-99-1-slko1019-107481-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आसान रहा अंग्रेजी का पेपर फिर भी 1177 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आसान रहा अंग्रेजी का पेपर फिर भी 1177 ने छोड़ी परीक्षा
Tue, 05 Mar 2024 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Tue, 05 Mar 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। यूपी बोर्ड 10वीं के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में आसान प्रश्नपत्र देख परीक्षार्थी काफी खुश दिखे। सोमवार को आयोजित अंग्रेजी विषय में आसान पेपर आने के बाद भी 1177 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के दौरान 20739 में से 19562 छात्र ही उपस्थित रहे। इंटरमीडिएट में कृषि विज्ञान, भौतिक विज्ञान, शिक्षाशास्त्र, मनोविज्ञान व तर्कशास्त्र की परीक्षाएं कराई गई।
जिले के 64 केंद्रों पर सोमवार को 10वीं व 12वीं विषय की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने के बाद बाहर निकले राहुल, राकेश, इरफान व सूरज आदि ने बताया कि अंग्रेजी का पेपर आसान आया। पाठ्यक्रम से अलग कुछ नहीं था, जिस कारण पेपर को हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। निर्धारित समय में पेपर आसानी से पूरा हो गया। इसमें बेहतर नंबर मिलने की पूरी उम्मीद है। जबकि इंटरमीडिएट कृषि विज्ञान की परीक्षा में 48 में से 44 छात्रों ने परीक्षा दी। परीक्षा के दौरान स्टेट आब्जर्वर मनोज कुमार के साथ डीआईओएस गोविंद राम ने कई केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा की शुचिता को परखा।