फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Engineers protested against putting JE on duty during board exams

Balrampur News: बोर्ड परीक्षा में जेई की ड्यूटी लगाने पर इंजीनियरों ने किया विरोध

Tue, 11 Feb 2025 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 09:30 PM IST
विज्ञापन
Engineers protested against putting JE on duty during board exams
बलरामपुर। बोर्ड परीक्षा में जेई की ड्यूटी लगाने पर डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के पदाधिकारियों ने विरोध जताया है। मंडलायुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा शशिभूषण लाल सुशील को पदाधिकारियों ने मंगलवार को ज्ञापन सौंपकर ड्यूटी से नाम हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

महासंघ के मंडल अध्यक्ष इंजीनियर रवि कुमार यादव व जनपद अध्यक्ष राज कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में मंडलायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में कहा है कि जेई कर्मचारी की श्रेणी में आते हैं। जूनियर इंजीनियर को बोर्ड परीक्षा में मजिस्ट्रेट बना दिया जाता है। जनपद स्तरीय अधिकारियों को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त करने का शासनादेश है। साधन संसाधन भी नहीं दिया जाता है। इसके लिए जेई को अतिरिक्त मानदेय भी नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन

कर्मचारियों को अपने परिवार के भरण पोषण के लिए प्राप्त वेतन ड्यूटी के निर्वहन में खत्म हो जाता है। इससे इंजीनियरों का मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। महासंघ की तरफ से एडीएम को भी ज्ञापन सौंपकर बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से नाम हटवाने की मांग की है। इस अवसर पर इंजीनियर बनारसी, रंजीत पटेल, अविनाश भारतीय, सुनील कुमार, अलीम अंसारी, विनायक राज, इंद्रेश सिंह, झीनक प्रसाद, जितेंद्र कुमार, विमलेश, रवि मौर्य व अजय कुमार आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed