{"_id":"66a2a5ca14d5266e6a0c0af4","slug":"engineers-protest-against-xen-continues-balrampur-news-c-99-1-brp1008-112274-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एक्सईन के खिलाफ इंजीनियरों का प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एक्सईन के खिलाफ इंजीनियरों का प्रदर्शन जारी
Fri, 26 Jul 2024 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 26 Jul 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने बृहस्पतिवार को छठवें दिन भी सिंचाई विभाग परिसर में एक्सईन के खिलाफ प्रदर्शन किया। उधर, सेवा प्रकरणों को एक वर्ष से लंबित किए जाने से इंजीनियर्स संघ में भारी आक्रोश है।
इस दौरान मंडल उप महासचिव पंकज शर्मा, जिलाध्यक्ष इंजीनियर ज्ञान चंद्र, जिला सचिव इंजीनियर आशीष कुमार, जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर उत्तम तिवारी ने कहा कि छह दिनों से अधिशासी अभियंता वार्ता नहीं कर रहे हैं। इससे विभाग के साथ ही आम लोगों का भी काम प्रभावित हो रहा है। इंजीनियर एमटी राय, संतोष कुमार राय, गिरीश चंद्र यादव, विनय कुमार, बृजेश सिंह, नेहा शर्मा, अमित कुमार, अनिल कुमार गौतम आदि ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
कहा कि 27 जुलाई तक काला फीता बांधकर विरोध जताया जाएगा और उसी दिन सिंचाई मंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर अपनी समस्याओं के प्रति उनका ध्यान आकर्षित किया जाएगा। 30 जुलाई को डीएम कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। एक्सईन अखिलेश कुमार सिंह का कहना है कि फील्ड वर्क के चलते वार्ता करने का समय नहीं मिल पा रहा है। संघ के पदाधिकारियों से शीघ्र ही वार्ता कर मामले का निस्तारण कराया जाएगा।