फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Encroachments removed from 145 locations in Utrarola and Pachpedwa

Balrampur News: उतरौला व पचपेड़वा में 145 स्थानों से हटा अतिक्रमण

Fri, 19 Dec 2025 09:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Encroachments removed from 145 locations in Utrarola and Pachpedwa
बलरामपुर के उतरौला में जेसीबी से हटाया जा रहा अतिक्रमण ।-संवाद
उतरौला/पचपेड़वा। जिले में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को उतरौला और पचपेड़वा नगर क्षेत्रों में अभियान चलाया। दोनों नगरों में सड़क किनारे, नालियों और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों को जेसीबी से हटाया गया। कुल 145 स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन


उतरौला में पुष्पांजलि होटल से बस स्टेशन तक अभियान चलाया गया। नगर पालिका की टीम ने सड़क की पटरियों और नालियों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया। इस दौरान 25 स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। कार्रवाई के बाद कुछ व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने नगर पालिका पर भेदभाव का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि अभियान रोस्टर के अनुसार नहीं चलाया जा रहा है और कुछ स्थानों को जानबूझकर छोड़ दिया गया है। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी राजमणि ने कहा कि नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन

नगर को व्यवस्थित और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सभी क्षेत्रों में चरणबद्ध तरीके से अभियान चलाया जाएगा और किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। वहीं, पचपेड़वा नगर पंचायत में एनएच-730 मंडी समिति से लेकर कुइयां चौराहा होते हुए बढ़नी रोड नगर सीमा तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में सड़क की दोनों पटरियों और नाले के ऊपर से अवैध कब्जे हटवाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों ने पहले ही अपने टिन शेड और अस्थायी निर्माण हटा लिए थे, जबकि शेष अतिक्रमण को जेसीबी से हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने अतिक्रमण स्वयं हटाने के लिए समय मांगा, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी। ईओ ने बताया कि अभियान पांच दिन तक चलेगा। दो दिन अवकाश के बाद 22 दिसंबर से फिर कार्रवाई शुरू होगी। अब तक करीब 120 स्थानों से अतिक्रमण हटाया जा चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि नोटिस के बावजूद अतिक्रमण न हटाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed