फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   employment job training

Balrampur News: नौकरी का दावा बेमानी, प्रशिक्षण को जमा करवा रहे फार्म

Thu, 16 Mar 2023 12:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
employment job training
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए बुधवार को कौवापुर ब्लॉक में आयोजित रोजगार मेला अव्यवस्था की भेंट चढ़ गया। प्रचार-प्रसार न होने से ग्रामीण क्षेत्रों के युवा इसमें शामिल नहीं हो सके। नौकरी की आस लेकर पहुंचे बेरोजगारों ने मेले में नौकरी के नाम पर ट्रेनिंग के लिए पंजीकरण कराने का आरोप लगाया। मेले में कुल 55 युवाओं ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे से अपराह्न एक बजे तक मेले में सन्नाटा दिखा। नौव्वा गांव से आए हिमांशु शुक्ल ने आरोप लगाया कि नौकरी देने के नाम पर यहां खानापूर्ति हो रही है। मेले में लगे स्टॉल पर तैनात कर्मचारी पहले चार से छह माह ट्रेनिंग करने की बात कह रहे हैं। इसीलिए अभिलेख जमा नहीं किए।
विज्ञापन

महराजगंज तराई निवासी मनीष यादव ने बताया कि बीए कराने के बाद भी काम नहीं मिला, नौकरी की आस में यहां आया हूं, एक दवा कंपनी ने प्रमाणपत्र जमा कर लिया है। बाद में फोन करके ट्रेनिंग के लिए बुलाएंगे, नौकरी कब मिलेगी पता नहीं। बेला गांव निवासी फूलचंद ने बताया कि चार बार मेले में अभिलेख जमा करने के बाद भी नौकरी नहीं मिली। जिला सेवायोजन अधिकारी आशा वर्मा ने बताया कि प्रचार-प्रसार के लिए ब्लॉक कर्मियों को सूचना दी गई थी। मेले में कुल 55 युवाओं ने पंजीकरण कराया है। सत्यापन व प्रशिक्षण के बाद पात्रों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed