{"_id":"6a664274dc53e49d4b06bd36","slug":"emphasis-on-strengthening-the-organization-at-the-meeting-of-the-savarna-community-balrampur-news-c-99-1-slko1019-152264-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सवर्ण समाज की बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सवर्ण समाज की बैठक में संगठन मजबूत करने पर जोर
Sun, 26 Jul 2026 10:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 26 Jul 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
फोटो-30-बलरामपुर के गौरा चौराहा पर आयोजित बैठक में मौजूद लोग ।-स्रोत : आयोजक
बलरामपुर। सवर्ण समाज की बैठक रविवार को गौरा चौराहा पर हुई। बैठक की अध्यक्षता सुनील शुक्ला ने की। इसमें सामाजिक, शैक्षिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए समाज को संगठित करने और जनजागरण अभियान को मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।
बैठक में वक्ताओं ने यूजीसी एक्ट, आरक्षण व्यवस्था, देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियों तथा देश विरोधी गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की। इन विषयों पर लोकतांत्रिक और संवैधानिक दायरे में रहकर समाज की तरफ से आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया गया। साथ ही समाज के लोगों से एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। बैठक में सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष अभय शुक्ला, हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिला अध्यक्ष प्रभात शुक्ल, सवर्ण आर्मी के मंडल सचिव संदीप मिश्रा, जिला संयोजक रवींद्र पाठक तथा तहसील अध्यक्ष गौरा सुनील शुक्ला आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन के विस्तार और सामाजिक सहभागिता बढ़ाने पर भी चर्चा की गई।