फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Electricity workers protest against privatization

निजीकरण के विरोध में बिजलीकर्मियों का प्रदर्शन

Mon, 08 Aug 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Electricity workers protest against privatization
बलरामपुर। निजीकरण के विरोध में सोमवार का बिजली कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा। इलेक्ट्रीसिटी अमेंडमेंट एक्ट 2022 के प्रस्तावित संशोधन को लेकर बिजली कर्मचारियों में आक्रोश है। एक्ट के खिलाफ बिजलीकर्मियों ने आरपार की लड़ाई का ऐलान किया है।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता कार्यालय के सामने सोमवार को धरने को संबोधित करते हुए एक्सईएन इं. बालकृष्ण, उप खंडीय अधिकारी प्रेमचंद, रणधीर कुमार, मोहम्मद अकील, अवर अभियंता संतोष कुमार मौर्य, जयप्रकाश पाल, दीपक तिवारी, प्रमोद कुमार, रामसागर, अमित चौधरी आदि ने कहा कि इलेक्ट्रीसिटी अमेंडमेंट एक्ट 2022 का प्रस्तावित संशोधन केंद्र सरकार की ओर से संसद के पटल पर रखा जा रहा है।
विज्ञापन

प्रस्ताव के माध्यम से पावर कॉरपोरेशन को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी की जा रही है। निजी हाथों में जाने से पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं का भी नुकसान होगा। बिजली के लिए उपभोक्ताओं को अब भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अपने साथ उपभोक्ताओं के हित की लड़ाई लड़ी जा रही है। इस संशोधन के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को लेखाकार एमपी सिंह, कार्यकारी सहायक आरपी सिंह, राजेंद्र प्रसाद, नवल किशोर श्रीवास्तव, लक्ष्मण प्रसाद, शैलेंद्र कुमार अवस्थी, आफाक अहमद, हरेराम चौबे, प्रशांत कुुमार, सुजीत, पवन आदि ने भी संबोधित कर आक्रोश जताया। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए सरकार से एक्ट वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed