फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Electricity system of villages with the help of bamboo and straw

Balrampur News: बांस व बल्ली के सहारे गांवों की बिजली व्यवस्था

Sat, 21 Dec 2024 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 21 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Electricity system of villages with the help of bamboo and straw
बलरामपुर के गोंडा-उतरौला मार्ग पर पटियाला ग्रिंट जाने वाले मार्ग पर बांस-बल्ली के सहारे की जा र
महदेइया बाजार (बलरामपुर)। बांस और बल्ली के सहारे गांवों में बिजली का करंट दौड़ रहा है। तारों का मकड़जाल हादसों को दावत दे रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि कई बार इस समस्या को उठाया गया लेकिन, कोई ध्यान नहीं दे रहा है। मुजहनी के मजरा नवरंगडीह गोंडा-उतरौला मुख्य मार्ग पर जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर लाेगों के लिए खतरा बना हुआ है। ग्रामीण इकबाल व जुबेर ने बताया कि क्षेत्र के कई ट्रांसफार्मर के चारों तरफ सुरक्षा के लिए लोहे की जाली नहीं लगाई है। विद्युत उपकेंद्र श्रीदत्तगंज (जिगना) में मानक के विपरीत कनेक्शन दिए गए हैं। पोल व परिसर की दूरी 40 मीटर होनी चाहिए, फिर भी 100 से 300 मीटर की अधिक दूरी पर कनेक्शन दिए गए हैं। बांस बल्ली तो कहीं पेड़ की डालियों और एक दूसरे के घरों के सरिया के सहारे केबल से बिजली आपूर्ति हो रही है।
विज्ञापन

दृश्य-1-
बांस के सहारे खींची गई केबल
श्रीदत्तगंज ब्लॉक के मुजहनी के मजरा नवरंगडीह में बांस के सहारे लोगों के घरों में बिजली का करंट दौड़ा दिया गया है। शफीक व रफीक ने बताया कि कभी भी हादसा हो सकता है। पोल से परिसर की दूरी करीब 100 मीटर से अधिक है। केबल टूटने से हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

दृश्य-2-
घर से बंधे बिजली के तार, छू रहे जमीन
-महदेईया बाजार के देशी शराब के दुकान के सामने बनी नई कॉलोनी में एक दूसरे के घरों से बांधकर कनेक्शन दिए गए हैं। अकील व फरीद ने बताया कि नई कॉलोनी में मानक विहीन तरीके से बिजली की आपूर्ति हो रही है। हम लोगों ने कई बार पोल लगाने की मांग की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दृश्य-3-
केबल का मकड़जाल
-विद्युत उपकेंद्र जिगना क्षेत्र के ग्राम पटियाला ग्रिंट मजरा हाजीगांव मार्ग पर करीब 100 मीटर दूरी पर बांस के सहारे केबल कनेक्शन दे दिया गया है। मोहम्मद उमर एवं मैनुद्दीन ने बताया कि अधिक दूरी होने के कारण बांस-बल्ली लगा दिए गए हैं, जिससे बिजली के तारों का मकड़जाल फैला है।

इनसेट :
-बांस व बल्ली के सहारे बिजली के कनेक्शन जोड़े गए हैं, इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
- आरएस मौर्य, अधिशासी अभियंता पॉवर कारपोरेशन तुलसीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed