{"_id":"6268306328b55d3fa912f888","slug":"electricity-supply-only-for-8-hours-in-rural-areas-balrampur-news-lko6279645139","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण क्षेत्रों में सिर्फ 8 घंटे ही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण क्षेत्रों में सिर्फ 8 घंटे ही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। बिजली विभाग की ओर से भले ही रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन यह दावा हवाई साबित हो रहा है। अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों में तो सिर्फ आठ से 10 घंटे ही आपूर्ति हो रही है, जबकि शहर क्षेत्र में फाल्ट आदि के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित होती रहती है। इसके चलते लोगों को इस प्रचंड गर्मी में गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश लघु उद्योग बंदी के कगार पर पहुंच गए हैं।
सरकार शहरी क्षेत्र में 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे बिजली देने का वादा कर रही है। लेकिन उपभोक्ताओं को चिलचिलाती गर्मी में 8 से 10 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। उमस भरी गर्मी व मच्छरों के कारण लोगों की नींद पूरी नहीं हो रही है। ललिया थाना क्षेत्र के दयाशंकर तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। बिजली आने पर लो वोल्टेज के कारण इलेक्ट्रानिक उपकरण नहीं चल पाते हैं। बिजली न रहने के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। महराजगंज तराई निवासी राजेंद्र वर्मा ने बताया कि मेरी मेडिकल स्टोर की दुकान हैं। कुछ दवाएं फ्रिज में रखी जाती हैं। बिजली कटौती के कारण दवाएं बेकार हो रही हैं।
हरैया सतघरवा निवासी कमल नारायण शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में मात्र 8 से 10 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। पिरहवा चौराहा निवासी अनिल कुमार दूबे ने बताया कि क्षेत्र में 7 से 8 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। रात में बिजली कटौती होने से लोग सड़क पर रात गुजारने को विवश हैं। श्रीदत्तगंज बाजार निवासी महंथ जितेंद्र नाथ वन ने बताया कि क्षेत्र में हो रही बिजली कटौती से व्यापारियों का व्यापार चौपट हो रहा है। छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। किसानों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
रेहरा बाजार निवासी राम कुंवर ने बताया कि क्षेत्र में 6 से 7 घंटे ही बिजली आपूर्ति हो रही है। गर्मी के चलते जन जीवन अस्त व्यस्त है। इसी तरह गैसड़ी, गौरा चौराहा, तुलसीपुर, उतरौला व गैड़ास बुजुर्ग आदि क्षेत्रों में भारी बिजली कटौती की जा रही है। इसके चलते इन क्षेत्रों में लघु उद्योग बंदी के कगार पर आ गए हैं। छात्र, किसान व व्यापारी सहित सभी वर्ग के लोग परेशान हैं।