फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Electricity failure in 600 villages, lakhs of people troubled

Balrampur News: 600 गांवों की बिजली गुल, लाखों लोग परेशान

Wed, 03 Jul 2024 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Wed, 03 Jul 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Electricity failure in 600 villages, lakhs of people troubled
बलरामपुर। स्थानीय ब्लॉक के 600 गांवों की बिजली 50 घंटों से गुल है। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। जर्जर तारों व पोल के साथ कम क्षमता के ट्रांसफार्मर ने समस्या को बढ़ाया है। बिजली गुल होने से करीब तीन लाख लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी आलोक कुमार मिश्र, नितेश मणि तिवारी, धर्मप्रकाश, राजाराम, कल्लू, राजू व दीपक आदि ने डीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि विद्युत उपकेंद्र बेलभरिया हरैया से क्षेत्र के करीब 600 गांवों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। जर्जर तारों, पोल व कम क्षमता के ट्रांसफार्मर लगे होने से बिजली आपूर्ति में हमेशा समस्या बनी रहती है। 50 घंटे से इन गांवों की बिजली गुल है। बिजली न रहने से लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। क्षेत्रीय अवर अभियंता हरिओम प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र के नैकहाडीह से मथुरा बाजार तक मुख्य लाइन का तार व पोल दोनों खराब है। कई जगह पेड़ टूटकर तारों पर गिर गए हैं, जिन्हें ठीक कराया जा रहा है। शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

-----------------------
जिला मुख्यालय पर भी सात घंटे गुल रही बिजली
बलरामपुर। जिला मुख्यालय पर भी सात घंटे बिजली गुल रही है। भगवतीगंज फीडर में गड़बड़ी आने से बिजली गुल रही है। शेखर सिंह, प्रबल सिंह व अटल शर्मा ने बताया कि मंगलवार की रात एक बजे से सुबह आठ तक बिजली न रहने से गर्मी में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर गुल रही बिजली
महदेइया बाजार। स्थानीय बाजार व आसपास के गांवों में रात भर बिजली गुल रही है। बाजारवासी अलाउद्दीन, डॉ. नफीस, प्रमोद, मोहम्मद इलियास, पिंकू जायसवाल व छोटकन कुरैसी आदि ने बताया कि सोमवार की रात में तेज बारिश के चलते मुजहनी (शुकुलवा) गांव में बिजली का पोल झुक गया, जिससे आपूर्ति बाधित हो गई। लोगों ने लाइनमैन को समस्या बताई।

सिर्फ दो घंटे मिल रही बिजली
गैसड़ी। स्थानीय ब्लॉक में लोगों को सिर्फ दो घंटे बिजली मिल रही है। उपभोक्ता राधे गोविंद गुप्त, अशोक गुप्त, संजय मोदनवाल, सदावृक्ष यादव, मोइद खां व मोतीलाल आदि ने बताया कि जर्जर तारों के कारण बिजली आपूर्ति में बाधा आ रही है। बिजली से चलने वाले सभी उपकरण बंद पड़े हैं। सालिकराम ने बताया कि जर्जर तारों के चलते बिजली आपूर्ति में समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed