{"_id":"62965c9fd649fb0ea84fba9c","slug":"electric-supply-balrampur-news-lko633150711","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती 30 गांवों के लोग बिजली कटौती से परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमावर्ती 30 गांवों के लोग बिजली कटौती से परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरहवा चौराहा (बलरामपुर)। भारत-नेपाल सीमा से सटे 30 गांवों के लोगों को बिजली कटौती से निजात नहीं मिली है। दिन हो या रात हर समय बिजली काटी जा रही है। क्षेत्र के करीब 50 हजार लोगों को भीषण गर्मी में बिजली कटौती से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने अधीक्षण अभियंता को शिकायती पत्र भेजकर बिजली कटौती पर अंकुश लगाने की मांग की है।
क्षेत्रवासी राकेश, रामगोपाल, वेद प्रकाश, अनिल कुमार, राधेश्याम व सोनू मिश्र आदि ने डीएम को भेजे शिकायती पत्र में कहा है कि पावर सब स्टेशन तुलसीपुर के ग्रामीण हरैया फीडर से बार-बार बिजली कटौती की जा रही है। कल्यानपुर, भंगहाकला, नंदमहरा सहित पिपरहवा चौराहा से लेकर नेपाल सीमा तक 30 से अधिक गांवों के लोगों को बिजली कटौती से परेशानी हो रही है। क्षेत्र के 50 हजार लोग बिजली कटौती से परेशान हैं।
इन लोगों ने मांग किया है कि लोकल फाल्ट के नाम पर हो रही बार-बार बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए। अधीक्षण अभियंता ललित कुमार ने बताया कि तुलसीपुर के एक्सईएन को तकनीकी समस्या दूर कराकर क्षेत्र के लोगों को ठीक ढंग से बिजली आपूर्ति बहाल कराने का निर्देश दिया गया है।