फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   election,training

2045 कार्मिकों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण की तैयारी

Sat, 19 Feb 2022 12:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
election,training
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव में मतदान कराने वाले 2045 कार्मिकों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण कराने की तैयारी की जा रही है। एमपीपी इंटर कालेज में 21 से 26 फरवरी तक मतदान कार्मिकों को अंतिम रुप से प्रशिक्षण दिया जाएगा। दो पालियों में कार्मिकों को छठे चरण में तीन मार्च को होने वाले मतदान के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इसके लिए 12 अधिकारियों के निगरानी में 48 मास्टर ट्रेनर मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षित करेंगे। दोनों पालियों में छह दिवसीय प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने वाले मतदान कार्मिकों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 में जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के 1857 पोलिंग बूथों पर छठवें चरण के दौरान तीन मार्च को मतदान कराया जाएगा। सदर, तुलसीपुर, गैसड़ी व उतरौला विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ मतदान कराने के लिए तैयारी शुरु कर दी गई है। पोलिंग बूथ के अनुसार 10 प्रतिशत रिजर्व सहित 2045 मतदान कार्मिकों को अंतिम रुप से प्रशिक्षण देने की तैयारी शुरू कर दी गई है। एमपीपी इंटर कालेज में 21 से 26 फरवरी तक कार्मिकों को दो-दो पालियों में प्रशिक्षण देने के लिए बुलाया गया है। 21 फरवरी को प्रथम पाली में एक से 70 तक व दूसरी पाली में 171 से 340 तक, 22 फरवरी को प्रथम पाली में 341 से 501 तक व दूसरी पाली में 502 से 660 तक, 23 फरवरी को प्रथम पाली में 661 से 821 तक व दूसरी पाली में 822 से 979 तक, 24 फरवरी को प्रथम पाली में 980 से 1158 तक व दूसरी पाली में 1159 से 1337 तक, 25 फरवरी को प्रथम पाली में 1338 से 1515 तक व दूसरी पाली में 1516 से 1692 तक और 26 फरवरी को प्रथम पाली में 1693 से 1870 तक व दूसरी पाली में 1871 से 2045 तक के कार्मिकों को 12 अधिकारियों के निगरानी में 48 मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण देंगे।
विज्ञापन

प्रथम पाली में प्रात: 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली में अपराह्न् दो बजे से सायं पांच बजे तक पीठासीन के साथ प्रथम, द्वितीय व तृतीय मतदान कार्मिकों को अब अंतिम रुप से प्रशिक्षण दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण देने की हो रही तैयारियां
विधानसभा चुनाव 2022 में जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के 1857 पोलिंग बूथों पर मतदान कराने वाले कर्मियों को द्वितीय प्रशिक्षण देने की तैयारी हो रही है। सीडीओ/नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक एवं प्रशिक्षण रिया केजरीवाल के पर्यवेक्षण और 12 अधिकारियों के नेतृत्व में 48 मास्टर ट्रेनर कार्मिकों को प्रशिक्षित करेंगे। सभी कार्मिकों को ईवीएम व वीवीपैट चलाने का तरीका भी सिखाया जाएगा। श्रुति, डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed