फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   election,training

288 माइक्रोआर्ब्जबर को आज मिलेगा प्रशिक्षण

Thu, 17 Feb 2022 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
election,training
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव में क्रिटकल/बर्ल्नरेबुल पोलिंग बूथों पर मतदान प्रक्रिया की पूरे दिन निगरानी करने वाले 288 माइक्रोआर्ब्जबर को ड्यूटी के संबंध में 17 फरवरी को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए एमएलके पीजी कॉलेज सभागार में दो पालियों में प्रशिक्षण कराने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो पालियों में 12 अधिकारियों की टीमें प्रशिक्षण देंगी।
विज्ञापन

बुधवार को सीडीओ/नोडल अधिकारी मतदान कार्मिक एवं प्रशिक्षण रिया केजरीवाल ने विकास भवन सभागार में 12 अधिकारियों की टीमों के साथ बैठक करके प्रशिक्षण कराने के तैयारी की समीक्षा की। सीडीओ ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में जिले के 1857 पोलिंग बूथों पर छठवें चरण के दौरान तीन मार्च को मतदान कराया जाएगा। चार विधानसभा सदर, तुलसीपुर, गैसड़ी व उतरौला के क्रिटकल/बर्ल्नरेबुल पोलिंग बूथों पर मतदान प्रक्रिया की पूरे दिन निगरानी करने वाले 288 माइक्रोऑर्ब्जबर को ड्यूटी के संबंध में 17 फरवरी को एमएलके पीजी कालेज सभागार में दो पालियों के दौरान प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रथम पाली में सुबह 10.30 बजे से दोपर एक बजे तक 177 और दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से पांच बजे तक 111 माइक्रोऑर्ब्जबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी माइक्रोऑर्ब्जबर पीडी अनिल कुमार सिंह, डीडीओ गिरीश कुमार पाठक, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना, बीएसए डॉ. रामचंद्र, सहायक आयुक्त व सहायक निबंधक सहकारिता अमरेश मणि त्रिपाठी, कार्यकारी अधिकारी मत्स्य रमन चौधरी, बेसिक शिक्षा के डीसी प्रशिक्षण मोहित देव त्रिपाठी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई अनिरुद्घ कुमार यादव, सीडीपीओ उतरौला सत्येन्द्र कुमार सिंह, अपर डीएसटीओ रंजीत कुमार व दिनेश कुमार यादव और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा सेल संतोष कुमार यादव प्रशिक्षण देंगे। सीडीओ ने 12 अधिकारियों की टीमों को दोनों पालियों में माइक्रोऑर्ब्जबर को प्रशिक्षण देेने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed