{"_id":"609414338ebc3ec1ab377194","slug":"election-notification-in-799-gram-panchayats-ends-balrampur-news-lko5770851115","type":"story","status":"publish","title_hn":"799 ग्राम पंचायतों में चुनाव की अधिसूचना समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
799 ग्राम पंचायतों में चुनाव की अधिसूचना समाप्त
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की 799 ग्राम पंचायतों में चुनाव की अधिसूचना समाप्त कर दी गई है। जिले की केवल एक ग्राम पंचायत में 12 मई तक अधिसूचना लागू रहेगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आदर्श आचार संहिता डीएम ने समाप्त करने का निर्णय लिया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने गुरुवार को बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में राजनैतिक दलों, उम्मीदवारों, शासकीय व अर्द्धशासकीय कर्मियों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से 26 मार्च से आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू की गई थी।
दो मई से मतगणना का कार्य शुरू कराकर चार मई तक जीतने वाले सभी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जा चुका है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले के 799 ग्राम पंचायतों में पांच मई से आदर्श चुनाव आचार संहिता समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
पचपेड़वा ब्लॉक की ग्राम पंचायत औरहवा में प्रधान पद के एक उम्मीदवार की आकस्मिक मौत के चलते 9 मई को मतदान होगा और 11 मई को मतगणना कराई जाएगी। मतगणना प्रक्रिया पूरी कराकर औरहवा ग्राम पंचायत में 12 मई को पंचायत चुनाव की अधिसूचना समाप्त कर दी जाएगी।