{"_id":"6204035639f7001d6f792091","slug":"election-meeting-balrampur-news-lko617128619","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य, शिक्षा व सड़क सुविधाएं मुहैय्या कराए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य, शिक्षा व सड़क सुविधाएं मुहैय्या कराए सरकार
विज्ञापन
बलरामपुर। मूलभूूत सुविधाओं में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली व पानी को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है। स्वास्थ्य व्यवस्था में चिकित्सकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। पीड़ित का दर्द दूर करने तथा मरीज को स्वस्थ बनाने वाले डाक्टरों को सरकार की तरफ से सुविधाएं नहीं मिल पा रही है, जिनका वह हकदार हैं। डॉक्टरों को सुरक्षा एवं पेंशन का लाभ मिलना चाहिए, जिस पर सरकार की नीति स्पष्ट नहीं है।
बुधवार को संयुक्त जिला अस्पताल के सभागार में अमर उजाला की तरफ से वोटर अड्डा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कई डाक्टरों ने भाग लिया। वोटर अड्डा कार्यक्रम में चिकित्सकों ने खुलकर अपनी बात रखी। चिकित्सकों ने कहा कि अस्पतालों में डाक्टरों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध होने चाहिए। अस्पतालों में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों की कमी को दूर किया जाना चाहिए। 60 साल की सेवा के बाद सम्मानजनक ढंग से जीवन यापन के लिए चिकित्सकों को पेंशन मिलना चाहिए। सभी चिकित्सकों ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित भी किया।
जनता के प्रति जवाबदेह हों जनप्रतिनिधि व सरकार
मतदान मतदाता का लोकतंत्र में मौलिक अधिकार है। मतदाताओं को मनपसंद सरकार चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करना चाहिए। सरकार ऐसी हो जो जनता को सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैय्या कराए। जनप्रतिनिधि व सरकार को जनता के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। चुनाव के समय किये गए वादों को सरकार की तरफ से पूरी ईमानदारी के साथ पूरा किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
डॉ. प्रवीण कुमार, सीएमएस संयुक्त जिला चिकित्सालय
डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए बने कानून का हो पालन
अस्पतालों में गंभीर मरीजों के परिजन आएदिन डाक्टरों के साथ मारपीट करते हैं। डॉक्टरों के साथ मारपीट व दुर्व्यवहार न हो, इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने चाहिए। डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए बने कानून का कड़ाई से पालन होना चाहिए। हम लोग ऐसी सरकार चुनेंगे जो स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने व चिकित्सकों की समस्याओं का निराकरण करने का भरोसा दिलाए। डॉ. एनके बाजपेयी, वरिष्ठ चिकित्सक
सरकारी संस्थानों के निजीकरण पर लगे रोक
सरकारी संस्थानों के निजीकरण पर रोक लगनी चाहिए। कोविडकाल में अपने दायित्वों का पूरी ईमानदारी के साथ निर्वहन करने वाले डाक्टर, अधिकारी व कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। सरकारी संस्थाओं में काम करने वाले संविदा कर्मियों को नियमित किया जाना चाहिए। डॉ. सुनील कुमार, नेत्र रोग विशेषज्ञ
प्रलोभन के बजाय गुणवत्ता के आधार पर करें वोट
मतदाताओं को प्रलोभन के बजाए गुणवत्ता के आधार पर वोट करना चाहिए। शिक्षित, ईमानदार एवं कर्मठ व्यक्ति को जनप्रतिनिधि चुनेंगे तो वह जनता के हित के लिए सरकार के समक्ष आवाज बुलंद करेगा। अपराधी छवि के लोगों को राजनीति से दूर रखना चाहिए। डॉ. गिरधर चौहान, फिजीशियन
सभी लोगों को मिले आयुष्मान कार्ड
सरकार के गठन में हर व्यक्ति का योगदान होता है। सभी लोग वोट देकर सरकार बनाते हैं इसलिए सभी लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। ठेकेदारी प्रथा पर रोक लगाकर विभागों में कर्मचारियों की नियमित भर्ती की जानी चाहिए। मुफ्त इलाज के लिए सभी लोगों को आयुष्मान कार्ड दिया जाना चाहिए। डॉ. आसिफ हुसैन, आर्थोपैडिक सर्जन
बहाल हो पुरानी पेंशन नीति
सरकारी सेवा में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन नीति बहाल की जाए। पेंशन मिलने से लोगों में सरकारी सेवा के प्रति दिलचस्पी बढ़ेगी। सरकार को जाति-धर्म के नाम पर भेदभाव नहीं करना चाहिए। सभी लोगों को समान रूप से योजनाओं का लाभ दिया जाना चाहिए। डॉ. एके यादव, रेडियोलाजिस्ट