फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   election,meeting

शिकायत मिलते ही 15 मिनट में पहुंच जाएगा उड़नदस्ता टीम

Sat, 29 Jan 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
election,meeting
फोटो-9-बलरामपुर के कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक को संबोधित करते एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल, निष्पक्ष व स्वतंत्र रुप से कराने के लिए उड़नदस्ता व निगरानी टीमों का गठन किया गया है। सी-विजिल एप पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत मिलने पर 15 मिनट में उड़नदस्ता टीम पहुंचेगी। इस मौके पर पहुंची उड़नदस्ता टीम को 100 मिनट में प्राप्त होने वाली शिकायतें निस्तारित कराना अनिवार्य है। 50 हजार रुपये से अधिक की नकदी मिलने पर कागजात दिखाना होगा। कागजात न दिखाने पर नकदी जब्त कर ली जाएगी।
विज्ञापन

यह बातें एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राम अभिलाष ने कलेक्ट्रेट सभागार में उड़नदस्ता व निगरानी टीम की बैठक को संबोधित करते हुए शनिवार को कही। शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से विधानसभा चुनाव कराने में उड़नदस्ता व निगरानी टीम की अहम भूमिका है। जिले में संचालित 14 चेक पोस्टों पर निगरानी टीमें अवैध नकदी, शराब व चुनाव प्रभावित करने के लिए प्रलोभन वाले वस्तुओं आदि की रोकथाम के लिए वाहनों आदि का निरीक्षण करेंगी। चेक पोस्टों पर 24 घंटे निगरानी टीमें तैनात रहेंगी। आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में काम करने वाली निगरानी टीम 50 हजार रुपये से अधिक नकदी पाए जाने पर संबंधित से कागजात लेंगी। कागजात न देने पर पैसे जब्त कर लिये जाएंगे। राजनीतिक दलों के प्रचार सामग्री जैसे पंपलेट व बैनर की भी निगरानी करेंगे। यदि किसी बैनर व पंपलेट पर मुद्रक का नाम, पता व संख्या आदि का उल्लेख नहीं होगा तो बैनर व पंफ्लेट जब्त कर लिए जाएंगे। उड़नदस्ता टीम विधानसभा क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर कड़ी नजर रखेंगी।
विज्ञापन

सी-विजिल एप पर पर शिकायत करें जिससे अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार ने निगरानी व उड़नदस्ता टीमों को उनके कार्यों व दायित्वों के बारे में विस्तार से बताया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित कुमार ने सी-विजिल एप के संचालन के बारे में जानकारी दी। बैठक में प्रशिक्षु आईएएस नेहा बंधु सहित सभी टीमों के मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed