फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   election,help

1857 पोलिंग बूथों पर रहेगा दवा का इंतजाम

Wed, 02 Mar 2022 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
election,help
बलरामपुर। मतदान के समय सभी पोलिंग बूथों पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से हेल्प डेस्क संचालित किया जाएगा। हेल्प डेस्क पर प्राथमिक उपचार की सुविधा के साथ सैनिटाइजर व मास्क आदि की सुविधा उपलब्ध रहेगी। बुधवार को सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर मतदान के दिन जिले की 1857 पोलिंग बूूथों पर हेल्प डेस्क का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

मतदाता के बीमार होने पर हेल्प डेस्क से दवा दी जाएगी। हेल्प डेस्क पर सैनिटाइजर व मास्क की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरबीएस के 18 गाड़ियों तथा सभी सीएचसी अधीक्षक के वाहनों में आवश्यक दवाएं, सैनिटाइजर व मास्क उपलब्ध कराया गया है। मतदान के समय जिले के नौ सीएचसी एवं दो पीएचसी पर इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जिले भर में भ्रमण करते हुए स्थिति पर नजर रखेंगे। बताया कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी तरह की समस्या होने पर उनके मोबाइल नंबर 9454455272 पर संपर्क किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed