फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   election,balrampur,polling

लोकतंत्र के सजग पहरी-बलरामपुर

Wed, 02 Mar 2022 11:02 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:02 PM IST
विज्ञापन
election,balrampur,polling
फोटो-38-बलरामपुर के स्पोटर्स स्टेडियम में ईवीएम लेकर चुनाव ड्यूटी पर जाते मतदान कार्मिक।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। लोकतंत्र का महापर्व जिले में गुरुवार को मनाया जाएगा। इसे सकुशल व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिले में चिह्नित 1857 पोलिंग बूथों पर देर शाम तक पहुंची पोलिंग पार्टियों ने मोर्चा संभाल लिया है। कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच स्टेडियम से बुधवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी हुई। इस दौरान 16.13 लाख मतदाता चुनाव मैदान में मौजूद 49 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अपने मतदान से ईवीएम में बंद करेंगे। मतदान सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगा। सभी पोलिंग बूथों पर कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन भी पूरी सख्ती के साथ होगा। इस लिए सभी मतदाता मास्क पहनकर जाएं और अपना फर्ज निभाएं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम परिसर में पोलिंग पार्टियों में नामित कर्मचारियों ने सुबह सात बजे से ही जुटना शुरू कर दिया था। विधानसभावार बनाए गए पंडालों में पहुंची मतदान टोलियों को ईवीएम व वीवीपैट के साथ स्टेशनरी, कोरोना बचाव किट आदि सामग्री मुहैया करायी गयी। परेशानी से बचाने के लिए विभिन्न सामग्री के वितरण के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। सुबह 11 बजे से पुलिस टुकड़ियों के साथ ही पोलिंग पार्टियां की रवानगी मतदान केंद्रों से शुरू हुई जो दोपहर बाद तक चली। देर शाम तक सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियों की मतदान तैयारियों को परखते हुए मतदान शुरू होने से पहले के मॉकपोल के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

चुनावी मुकाबले में प्रत्याशी
विधानसभा भाजपा सपा बसपा कांग्रेस
सदर पल्टूराम जगराम पासवान हरीराम बौद्घ बबिता आर्या
उतरौला राम प्रताप वर्मा हसीब खां राम प्रताप वर्मा उर्फ पहलवान धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरु
तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ल मसहूद खां भुवन प्रताप सिंह दीपेंद्र सिंह दीपांकर
गैसड़ी शैलेश कुमार सिंह शैलू एसपी यादव अलाउद्दीन खां डॉ. इश्तियाक अहमद
मॉकपोल के बाद शुरू होगा मतदान
जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम श्रुति ने बताया कि सभी 1857 मतदेय स्थलों पर शाम तक पोलिंग पार्टियां पहुंच गई हैं। सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने सभी पोलिंग बूथों पर पहुंचकर मतदान की व्यवस्था के इंतजाम भी परख लिए हैं। तीन मार्च को सुबह साढ़े पांच बजे मॉकपोल के बाद सुबह सात बजे से मतदान शुरु होगा। मतदान केंद्रों के 100 मीटर की परिधि में सिर्फ मतदाताओं को ही वोटर आईडी व वोटर पर्ची देख प्रवेश मिलेगा। मतदाता बिना किसी भय व प्रलोभन में आए अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

पहचान पत्र नहीं है तो भी कर सकेंगे वोट
वोटर आईडी कार्ड के अलावा आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक व डाकघर से जारी फोटोयुक्त पासबुक, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैनकार्ड, एनपीआर के तहत आरजीआई से जारी किए गए स्मार्ट कार्ड, पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केंद्र व राज्य सरकार, लोक उपक्रम, पब्लिक लिमिटेड फर्म से जारी फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र को भी वोटर पर्ची के साथ दिखाने पर मतदाता को मतदान करने का मौका मिलेगा।
कंट्रोल रूम की स्थापना, हेल्प लाइन नंबर जारी
बलरामपुर। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी श्रुति ने विधानसभा चुनाव को पूरी निष्पक्षता के साथ सकुशल तरह से संपन्न कराने के लिए कलेक्ट्रेट की दूसरी मंजिल पर एनआईसी के समक्ष एक कंट्रोल रूम मतदान के दौरान 24 घंटे क्रियाशील रहेगा। सहायक भूलेख अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव को इसका प्रभारी बनाया गया है। मतदान के दौरान होने वाली किसी भी तरह की परशानी अथवा गड़बड़ी की सूचना कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1950 के साथ ही बेसिक फोन नंबर 05263-232121 पर दर्ज करायी जा सकती है। इसके साथ ही विधानसभावार भी शिकायतें दर्ज कराने को अलग अलग हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं। इसके तहत सदर के लिए 9454416055, तुलसीपुर के लिए 9454416056

उतरौला के लिए 9454416057 और गैसड़ी सीट का नंबर 8840567474 होगा।
बंद रहेगी ओपीडी, खुली रहेगी दवा दुकानें व पेट्रोल पंप
मतदान के दिन अस्पतालों में गुरुवार को ओपीडी सेवाएं बंद रहेगी। हालांकि मरीजों को परेशानी से बचाने के लिए आपातकालीन सेवा का संचालन 24 घंटे होगा। जरूरत पड़ने पर एक्स-रे और सिटी स्कैन सेवा भी मिलेगी। जिला अस्पताल में सेफ हाउस बनाया गया है, इसमें किसी भी इमरजेंसी से निपटने को डॉक्टर की टीम मौजूद रहेगी। मतदान के दौरान पेट्रोल पंप व दवा दुकानों को छोड़कर बाकी दुकानें, बाजार, मॉल, होटल रेस्टोरेंट व खान पान सामग्री से जुड़ी दुकानें भी शाम छह बजे तक बंद रहेगी। केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिला महामंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दवा के थोक प्रतिष्ठान तो बंद रहेंगे, लेकिन फुटकर दवाओं की बिक्री के लिए दवा की लाइसेंसी दुकानें सामान्य दिनों की तरह ही खुलेगी। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी विष्णु अग्रवाल ने भी बताया कि रोज की तरह पेट्रोल पंप खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed