{"_id":"64174a5926391e09fa084904","slug":"elected-chairman-of-72-committees-unopposed-balrampur-news-c-13-1-137286-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 72 समितियों के निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 72 समितियों के निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष
Sun, 19 Mar 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले की 74 साधन सहकारी समितियों में से 72 के अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। सभी समितियों पर एकल नामांकन के चलते उपाध्यक्ष भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। दो समितियों के अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराया गया।
एआर कोऑपरेटिव अमरेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि जिले में कुल 74 सहकारी समितियों पर रविवार को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई। 72 समितियों के अध्यक्ष तथा सभी 74 समितियों के उपाध्यक्ष पद पर एकल नामांकन होने के कारण सभी लोग निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। सहकारी समिति शिवपुरा एवं श्रीनगर में मतदान कराया गया। श्रीनगर साधन सहकारी समिति में अध्यक्ष पद के लिए जनार्दन प्रसाद उपाध्याय व फागूराम के बीच चुनाव हुआ। जनार्दन ने छह मत पाकर फागू राम को तीन मत से शिकस्त दी। शिवपुरा साधन सहकारी समिति के अध्यक्ष पद के लिए पवन सिंह व चित्रावती के बीच चुनाव हुआ। पवन को पांच व चित्रावती को तीन मत प्राप्त हुए। एक मत निरस्त कर दिया गया। इस तरह पवन दो वोटों से विजयी घोषित किए गए।