{"_id":"61f576cd16e38f1ab2730cb7","slug":"elecation-mlc-balrampur-news-lko6155388175","type":"story","status":"publish","title_hn":"1918 वोटर चुनेंगे अपना विधान परिषद सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1918 वोटर चुनेंगे अपना विधान परिषद सदस्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। विधान परिषद सदस्य के चुनाव का बिगुल बज गया है। जिले के 1819 वोटरों को गोंडा-बलरामपुर क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य का चुनाव करना है। इसके लिए नौ पोलिंग बूथों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सात मार्च को वोटिंग कराई जाएगी। 12 मार्च की मतगणना में गोंडा-बलरामपुर सीट से विधान परिषद सदस्य का भाग्य तय होगा। द्वितीय चरण के एमएलसी चुनाव की अधिसूचना 10 फरवरी को जारी की जाएगी। एमएलसी का चुनाव कराने के लिए प्रशासन की तरफ से तैयारी शुरू कर दी गई हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की तरफ से विधान परिषद सदस्य सीटों के निर्वाचन 2022 की घोषणा कर दी गई है। गोंडा-बलरामपुर विधान परिषद सदस्य सीट पर द्वितीय चरण में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के लिए 10 फरवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। गोंडा में 17 फरवरी तक दावेदारों को पर्चा दाखिल करने का मौका मिलेगा। गोंडा में ही 18 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 21 फरवरी को नाम वापसी की तिथि तय की गई है। सात मार्च को प्रात: आठ बजे से अपराह्न चार बजे तक जिले के नौ पोलिंग बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जाएगा। गोंडा में 12 मार्च को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना कराई जाएगी।
जिले में 1918 मतदाताओं को मतदान में हिस्सा लेना है। मतदान में जिले के श्रावस्ती संसदीय सीट के सांसद, सदर, उतरौला, तुलसीपुर व गैसड़ी विधानसभाओं के विधायक, अध्यक्ष समेत 40 जिला पंचायत सदस्यों, नौ ब्लॉकों के प्रमुख समेत 993 क्षेत्र पंचायत सदस्यों, 800 ग्राम पंचायतों के प्रधानों और चारों नगर निकायों के अध्यक्ष समेत 77 वार्ड सभासदों को नौ पोलिंग बूथों पर हिस्सा लेना है। नगर पालिका परिषद, उतरौला के अध्यक्ष व दो ग्राम प्रधानों की मौत होने और एक ग्राम प्रधान पद पर चुनाव न होने से रिक्त है, जिससे चार वोट कम हो जाएगा।
विज्ञापन
एमएलसी का चुनाव कराने की हो रही तैयारी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश की तरफ से विधान परिषद सदस्य सीटों के निर्वाचन 2022 की घोषणा कर दी गई है। गोंडा-बलरामपुर विधान परिषद सदस्य सीट पर द्वितीय चरण में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के लिए 10 फरवरी को अधिसूचना जारी की जाएगी। विधान परिषद सदस्य सीट की चुनाव कराने के प्रक्रिया की सभी तैयारियां शुरू कर दी गई है। - श्रुति, डीएम/जिला निर्वाचन अधिकारी