फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   elecation

नामांकन पत्रों की बिक्री में दिखी गहमा-गहमी, कहीं लिपिक तो कहीं एआरओ रहे गायब

Wed, 07 Jul 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
elecation
बलरामपुर। जिले के 9 ब्लाकों में ब्लॉक प्रमुख पद के लिए गुरुवार को होने वाले नामांकन के लिए कुल 21 दावेदारों ने 51 सेट नामांकन पत्र भारी गहमा-गहमी के बीच खरीदा है। कई ब्लाकों में एआरओ तथा नामांकन पत्र बिक्री करने वाले कर्मचारी गायब दिखे। गुरुवार सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्र दाखिल कराने की समस्त तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। सभी ब्लाक मुख्यालयों पर दावेदार अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लाक प्रमुख पदों के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह 11 बजे से शाम तीन बजे तक होनी थी। दोपहर तक कई ब्लाकों में नामांकन पत्र बिक्री नहीं शुरु हो पाई थी। इन ब्लाकों में कहीं सहायक निर्वाचन अधिकारी तो कहीं संबंधित लिपिक के गायब रहने की शिकायत मिलने लगी। इसी बीच लोगों ने मामले से डीएम श्रुति को अवगत कराया। डीएम के निर्देश पर सभी ब्लाकों में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। सदर ब्लाक के सहायक निर्वाचन अधिकारी डीसी मनरेगा महेंद्र देव ने बताया कि ब्लाक से आरती ने दो सेट तथा लीलावती ने एक सेट नामांकन पत्र खरीदा है।
विज्ञापन

ब्लाक तुलसीपुर के एआरओ सुभाषचंद्र ने बताया कि ब्लाक से स्वामिता सिंह ने तीन सेट, जरीना ने एक सेट, अनीता सिंह ने चार सेट, शकीला बानो ने एक सेट तथा फिरदोस बानो ने तीन सेट नामांकन पत्र खरीदा है। हरैया सतघरवा ब्लाक के एआरओ राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि विभा सिंह ने दो सेट, अविरल सिंह ने दो सेट, गुलाब पाठक ने तीन सेट तथा लक्ष्मी सिंह ने एक सेट नामांकन पत्र खरीदा है। ब्लाक गैड़ास बुजुर्ग के एआरओ जय प्रकाश ओझा ने बताया कि राजेश कुमार तिवारी ने चार सेट तथा शांति देवी ने एक सेट नामांकन पत्र खरीदा है। ब्लाक गैसड़ी के एआरओ अनिल सिंह ने बताया कि प्रमुख पद के लिए प्रत्याशी अब्दुल शहाब, खुशबू प्रजापति तथा शक्ति सिंह ने कुल 11 सेट नामांकन पत्र खरीदा है। ब्लाक पचपेड़वा के एआरओ आरएस कुशवाहा ने बताया कि मनोज कुमार तिवारी ने एक सेट तथा सुरेंद्र कुमार ने एक सेट नामांकन पत्र खरीदा है। ब्लाक रेहरा बाजार के एआरओ एलवी मौर्या ने बताया कि पंकज सिंह ने दो सेट तथा सरिता सिंह ने तीन सेट नामांकन पत्र खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लाक श्रीदत्तगंज के एआरओ गोविंद राम ने बताया कि हेमंत जायसवाल व हीरालाल ने एक एक सेट नामांकन पत्र खरीदा है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अरूण कुमार शुक्ल ने बताया कि सभी एआरओ को अपने अपने ब्लाक पर उपस्थित रहकर समयानुसार नामांकन पत्रों की बिक्री का निर्देश दिया गया था। किसी भी एआरओ तथा कर्मी के गायब रहने की लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व सपा विधायक का धरना, नामांकन पत्र न देने का आरोप
बलरामपुर। सदर ब्लाक में नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे पूर्व सपा विधायक जगराम पासवान ने अपने समर्थकों के साथ घंटो धरना दिया। उन्होंने बताया कि ब्लाक में एआरओ की कुर्सी खाली थी। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ था। ब्लाक में नामांकन पत्र की बिक्री करने वाला लिपिक भी मौजूद नहीं था। पूर्व विधायक का दावा है कि वह तीन बजे तक नामांकन पत्र खरीदने का इंतजार करते रहे। समय सीमा समाप्त होने के बाद वह वापस लौट गए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सत्ता के इशारे पर सदर ब्लाक में नामांकन पत्रों की बिक्री को लेकर मनमानी की गई। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों तथा राज्य निर्वाचन आयोग से की जाएगी। इस संबंध में सदर ब्लाक के एआरओ डीसी मनरेगा महेंद्र देव ने बताया कि वह नामांकन पत्रों की बिक्री के समय ब्लॉक में मौजूद थे। दो प्रत्याशियों ने तीन सेट नामांकन खरीदा है। पूर्व सपा विधायक द्वारा लगाया गया आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed