{"_id":"6a3eb4cfac7af23bd30d6c57","slug":"elderly-woman-injured-in-accident-dies-during-treatment-balrampur-news-c-99-1-slko1029-150666-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हादसे में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हादसे में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत
Fri, 26 Jun 2026 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
हरैया सतघरवा। नेपाल के प्यूठान जिले में स्थित प्रभुनाथ धाम से दर्शन कर लौटते समय हुए सड़क हादसे में घायल 70 वर्षीय लीलावती ने शुक्रवार को जिला मेमोरियल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल मृतका के दोनों बेटे अभी अस्पताल में ही भर्ती हैं।
परिजनों के अनुसार, बुधवार को लीलावती अपने बेटों, बहुओं और अन्य परिजनों के साथ बोलेरो से प्रभुनाथ धाम के दर्शन के लिए रवाना हुई थीं। बृहस्पतिवार को दर्शन कर लौटते समय नेपाल के कोयलाबास से करीब एक किलोमीटर पहले बोलेरो अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे में वाहन सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां लीलावती ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को उनका शव भयापुरवा लाया गया, जहां पति महादेव ने नम आंखों से पत्नी को मुखाग्नि दी। वहीं उनके बेटे राधेश्याम (40) और सहजराम (30) अस्पताल में भर्ती होने के कारण अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।