फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Efforts begin to demolish the dilapidated building of GGIC.

Balrampur News: जीजीआईसी के जर्जर भवन को गिराने की कवायद शुरू

Tue, 18 Nov 2025 08:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 08:20 PM IST
विज्ञापन
Efforts begin to demolish the dilapidated building of GGIC.
बलरामपुर के उतरौला में ​स्थित राजकीय इंटर कॉलेज।-संवाद
उतरौला। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद राजकीय कन्या इंटर कालेज (जीजीआईसी) के जर्जर भवन को गिराने की कवायद शुरू कर दी गई है। जर्जर भवन को गिराने के समय काॅलेज की छात्राओं को उसके बगल बने बीज गोदाम के भवन में स्थानांतरित किया जाएगा। अपने कार्यालय के लिए नई जगह तलाश करने का काम बीज गोदाम के अधिकारियों ने शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने विगत दिनों राजकीय इंटर कालेज का निरीक्षण किया था। उन्होंने 150 वर्ष पुराने जर्जर भवन को गिराने की कार्रवाई शुरू करने को कहा। इसके लिए काॅलेज को बीज गोदाम कार्यालय में शिफ्ट करने को कहा। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को बीज गोदाम किसी अन्य जगह स्थानांतरित करने का निर्देश दिया। कृषि बीज गोदाम प्रभारी जुगल किशोर ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बीज गोदाम उतरौला को किसी अन्य जगह पर स्थानांतरित करने के लिए जगह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कृषि निदेशक श्याम किशोर सिंह ने बताया कि कृषि बीज गोदाम को किसी अन्य जगह स्थानांतरित करने के लिए जिलाधिकारी से वार्ता हो गई है। उन्होंने गोदाम स्थानांतरित करने का निर्देश विभाग को दिया है, जिससे राजकीय कालेज के जर्जर भवन को गिराते समय छात्राओं का शिक्षण कार्य बाधित न हो और शिक्षण कार्य बीज गोदाम में संचालित हो सके। जिलाधिकारी की पहल पर अभिभावकों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed