{"_id":"641f3a8bcde4eb8b3b0a7d6b","slug":"education-becomes-interesting-with-the-help-of-tlm-balrampur-news-c-13-1-148148-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: टीएलएम की मदद से रूचिपूर्ण बनती है शिक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: टीएलएम की मदद से रूचिपूर्ण बनती है शिक्षा
Sat, 25 Mar 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 25 Mar 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। बीएसए कार्यालय स्थित जिला पुस्तकालय में शनिवार को टीएलएम मेले का आयोजन किया गया। जिसमें परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने संख्या अवधारणा, वर्णमाला, लर्निंग विथ प्ले एवं लर्निंग विथ फन पर आधारित टीएलएम का प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने शिक्षकों द्वारा प्रदर्शित टीएलएम का मूल्यांकन भी किया।
मेले का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक/ प्रभारी डायट प्राचार्य गोविंदराम, बीएसए कल्पना देवी वित्त एवं लेखाधिकारी श्रवण कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। मेले में प्राथमिक विद्यालय भग्गौर के शिक्षक दीपक कुमार ने गणित भाषा, प्राथमिक विद्यालय छपिया की शिक्षिका चेतना जायसवाल ने गुणा चक्र व वर्णमाला, प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका अंजली साहू ने जोड़-घटाना एवं अंकों का अवरोही-आरोही क्रम पर आधारित टीएलएम प्रस्तुत किया।
अतिथियों ने मेले का अवलोकन करते हुए शिक्षकों से उनके प्रस्तुत किए गए टीएलएम और कक्षा शिक्षण में उपयोग पर चर्चा की। निर्णायक मंडल के सदस्य एवं एमएलके महाविद्यालय के असिसटेंट प्रो. डॉ. श्रीप्रकाश मिश्र, डॉ. राम रहीस व डॉ. ऋषिकेश पांडेय ने शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत टीएलएम का मूल्यांकन करते हुए अपने सुझाव भी दिए। शिक्षण कार्य में टीएलएम की उपयोगिता एवं बच्चों को रोचक ढंग से पढ़ाने के लिए टीएलएम के प्रयोग की जानकारी शिक्षकों को दी गई।
विज्ञापन
डॉ. चंदन पांडेय, डायट प्रवक्ता पवन कुमार वर्मा, विजय कुमार, गोविंद कुमार यादव, राम सूरत, राजकुमार, वेदप्रकाश चौरसिया एवं चंद्रमणि मिश्रा ने भी टीएलएम के महत्व पर प्रकाश डाला। मेले के अंत में टीएलएम प्रस्तुत करने वाले शिक्षकों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। इस मौके पर नवीन कुमार, आलोक कुमार, प्रतिमा सिंह, मुनव्वर, वीरेंद्र, रितेश अवस्थी, देवेश मिश्रा व अरुण मिश्रा आदि मौजूद रहे।