फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   education

बाप मजदूर और मां रसोईया, बेटी ने किया जिला टॉप-संशोधित

Sat, 18 Jun 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
education
फोटो-13-बलरामपुर में 10वीं की परीक्षा में जिला टॉप करने पर कुमकुम देवी को मिठाई खिलाकर खुशी मनाते पर? - फोटो : BALRAMPUR
रेहरा बाजार (बलरामपुर)। कहते हैं कि प्रतिभा कभी संसाधनों की मोहताज नहीं होती। ये कहावत गांव की रहने वाली यूपी बोर्ड 10वीं की छात्रा कुमकुम देवी ने चरितार्थ की है। जिसके पिता मजदूरी करते हैं तथा मां परिषदीय विद्यालय में रसोईया हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर परिजन ही नहीं बल्कि गांव के लोगों का सिर भी गर्व से ऊंचा हो गया है।
विज्ञापन

गांव के प्राइमरी तथा जूनियर हाईस्कूल से पढ़ाई करके कुमकुम देवी ने क्षेत्र के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहजौरा में वर्ष 2020 में कक्षा नौ में प्रवेश लिया। दिन-रात कड़ी मेहनत तथा माता-पिता व गुरुजनों के सहयोग से कुमकुम ने वर्ष 2022 में हाईस्कूल की परीक्षा में 93.63 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। इनके पिता सुरेंद्र कुमार खेतिहर मजदूर हैं। मां गीता देवी गांव के ही कंपोजिट विद्यालय में रसोईया हैं।
विज्ञापन

कुमकुम ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता व गुरुजनों के साथ-साथ गांव के प्रधान प्रतिनिधि विजय राम यादव को दिया है। कुमकुम ने बताया कि उनका सपना है कि वह डॉक्टर बनकर दीन-दुखियों की सेवा करें। उनकी इस सफलता से परिजन व गुरुजन के साथ-साथ गांव के लोग भी खुशी से झूम उठे हैं। गांव के लोगों का कहना है कि बेटी ने ये मुकाम हासिल कर गांव को ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कराई है। प्रधान प्रतिनिधि व पूर्व प्रधान विजय राम यादव ने बताया कि कुमकुम की आगे की पढ़ाई का खर्च वह स्वयं वहन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बेटी का सपना पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed