{"_id":"620017410a6d93109c424460","slug":"education-balrampur-news-lko616699975","type":"story","status":"publish","title_hn":"कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों को खोलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों को खोलने की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। कोरोना के मामले कम होते ही सोमवार से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालयों को खोलने का तैयारी की जा रही है। विद्यार्थियों की ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन क्लास भी चलेगी। ऑफलाइन क्लास के दौरान सभी को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। कक्षा-एक से आठ तक के विद्यार्थियों को अभी ऑनलाइन क्लास से पढ़ाया जाएगा।
जिले में बीते चार दिनों से लगातार कोरोना के केस में कमी आ रही है। कोरोना संक्रमण की दर में कमी होने से जिले के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालयों को सोमवार से प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए खोलने की तैयारी की जा रही है। जीसस एंड मैरी स्कूल एंड कालेज की प्रधानाचार्य के. बटरफील्ड की ओर से कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को कोरोना प्रोटोकॉल की गाइडलाइन का पालन करते हुए ऑफलाइन क्लास में बुलाया गया है। पॉयनियर पब्लिक स्कूल के प्रबंधक डॉ. एमपी तिवारी व शारदा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. नितिन शर्मा आदि ने डीएम, डीआईओएस व बीएसए को पत्र देकर सोमवार से विद्यालयों का संचालन कराने की मांग की थी।
कक्षा-एक से आठ तक विद्यार्थियों को अभी ऑनलाइन क्लास से पढ़ाया जाएगा। डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, शिक्षकों, अभिभावकों व छात्र-छात्राओं से सुझाव लेकर सोमवार से ऑफलाइन क्लास चलाने के संबंध में शासन को भेजा गया है। शासन से दिशा-निर्देश मिलने के बाद सभी प्रधानाचार्यों को विद्यालयों में विद्यार्थियों को बुुलाने के संबंध में तत्काल अवगत कराया जाएगा।