{"_id":"6923432192e0bd792000ab8e","slug":"ecg-of-heart-patients-will-be-done-in-10-minutes-balrampur-news-c-99-1-brp1003-137547-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: दिल के मरीजों की 10 मिनट में होगी ईसीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: दिल के मरीजों की 10 मिनट में होगी ईसीजी
विज्ञापन
बलरामपुर के जिला मेमोरियल अस्पताल में मरीज देखते चिकित्सक ।-संवाद
बलरामपुर। जिले में हृदय रोग से पीड़ित मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं बढ़ाई जा रही हैं। पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रशासन ने जिले के पांच सरकारी अस्पतालों में ईसीजी और जीवनरक्षक इंजेक्शन की सुविधा रहेगी। ऐसे में दिल के मरीजों की तत्काल जांच हो सकेगी। हार्ट अटैक के मरीजों को गोल्डेन आवर में प्राथमिक उपचार मिल सकेगा, ताकि उनकी जान बच सके। अब तक जिले में यह सुविधाएं मौजूद नहीं थीं।
सीएचसी स्तर पर ईसीजी की सुविधा उपलब्ध होगी, जो सिर्फ 10 मिनट में रिपोर्ट दे देगी। ईसीजी में हार्ट अटैक की पुष्टि होते ही करीब 40 हजार रुपये मूल्य का यह विशेष इंजेक्शन लगाया जाएगा, जो धमनियों में जमे अवरोध को तोड़कर रक्त प्रवाह को सामान्य करने की क्षमता रखता है। स्वास्थ्य विभाग ने बलरामपुर, उतरौला, तुलसीपुर, पचपेड़वा व रेहरा बाजार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को इस सुविधा से जोड़ दिया है। यहां प्रशिक्षित मेडिकल टीम को ईसीजी की पहचान, रिपोर्ट पढ़ने और इंजेक्शन लगाने का प्रशिक्षण दिया गया है। प्राथमिक उपचार के मरीज मरीज को हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।
जानें लक्षण, तत्काल पहुंचे अस्पताल
- सीने में तेज दर्द या भारीपन
- कंधे का दर्द, जबड़े या बांह तक फैलना
- सांस फूलना, पसीना आना
- अचानक कमजोरी या बेचैनी
चार माह में आए 278 हृदय रोगी
संयुक्त जिला चिकित्सालय के चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभात त्रिपाठी ने बताया कि बीते चार माह में 278 हृदय रोग के मरीज आए हैं, इनमें नौ मरीज एसटी एलीवेशन मयोकार्डियल इंफारक्शन (स्टेमी) पॉजिटिव पाए गए हैं, उन्हें तत्काल लोहिया अस्पताल व केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया। इसी तरह जिला मेमोरियल अस्पताल में 100 मरीज हार्ट की समस्या वाले चिह्नित किए गए, इनमें से पांच स्टेमी पॉजिटिव पाए गए। इन लोगों का भी उपचार हायर सेंटर में हो रहा है। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने बताया कि स्टेमी केयर यूनिट में प्रशिक्षित चिकित्सकों की तैनाती की गई है, ताकि मरीजों का अच्छे से स्वास्थ्य परीक्षण हो सके।