{"_id":"6a0b49cb67d7edcfef02bdf6","slug":"e-rickshaw-driver-held-hostage-and-thrown-in-the-forest-balrampur-news-c-99-1-slko1019-148540-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जंगल में ई रिक्शा चालक को बंधक बनाकर फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जंगल में ई रिक्शा चालक को बंधक बनाकर फेंका
Mon, 18 May 2026 10:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 18 May 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया सतघरवा। बरहवा रेंज क्षेत्र के लौकी बीट जंगल में रविवार दोपहर करीब तीन बजे एक ई रिक्शा चालक को हाथ-पैर और मुंह बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को मुक्त कराया। मामले की जांच की जा रही है।
फौजदारपुरवा लैबुड़वा निवासी 30 वर्षीय कमलेश चौहान रविवार को ई रिक्शा लेकर घर से निकले थे। दोपहर में लौकी बीट जंगल में कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें बंधक बनाकर हाथ-पैर और मुंह बांधकर झाड़ियों में फेंक दिया गया। किसी तरह पीड़ित ने मुंह से गमछा हटाकर शोर मचाया, जिस पर राहगीरों ने उसे देखा और वन कर्मियों को सूचना दी। सूचना पर रेंजर बृजेश सिंह परमार को जानकारी दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित को बंधनमुक्त कराकर हर्रैया स्थित निजी चिकित्सक के पास इलाज के लिए भेजा गया। पुलिस ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान रामकेवल यादव को भी दी। सोमवार को पीड़ित कमलेश चौहान ने बताया कि वह बरहवा रेंज कार्यालय जा रहे थे, तभी पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उसे जंगल में ले जाकर हमला किया और बंधक बना दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। पुराने रंजिश में दूसरे पक्ष को फंसाने का प्रयास किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।