फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Due to the construction of the bridge, people struggled with the jam throughout the day.

Balrampur News: पुल निर्माण होने से दिन भर जाम से जूझे लोग

Thu, 15 Jun 2023 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 15 Jun 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Due to the construction of the bridge, people struggled with the jam throughout the day.
बलरामपुर। नगर के गोंडा मार्ग पर डायट के सामने पुल निर्माण होने से बृहस्पतिवार को दिनभर यातायात व्यवस्था प्रभावित रहा। सड़क के एक तरफ मिक्सर मशीन खड़ी होने से केवल एक साइड से ही वाहनों का आवागमन हो रहा था। एक साइड से दोनों तरफ के वाहनों के आने से दिन भर जाम की समस्या बनी रही। तेज धूप में लोगों को घंटों जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

बलरामपुर-गोंडा मार्ग पर वीर विनय चौराहा से फुलवरिया बाईपास तक सीसी सड़क का निर्माण किया गया है। इसी मार्ग पर डायट के सामने पुल का निर्माण कराया जा रहा है। पुल निर्माण को लेकर भारी वाहनों का पहले से ही रूट डायवर्जन किया गया है। लेकिन छोटे वाहनों को नहीं रोका गया है। बृहस्पतिवार को पुल निर्माण हो रहा था। सड़क के एक तरफ मिक्सर मशीन खड़ी थी, जिस कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित रहा। वाहनों के न निकल पाने से दिनभर जाम की समस्या बनी रही। तेज धूप में जाम में खड़े बाइक सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed