फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Due to heavy rains, shops get filled with water and business gets disrupted

Balrampur News: बारिश तेज होने से दुकानों में भरता पानी, व्यवसाय होता चौपट

Thu, 27 Jun 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 27 Jun 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Due to heavy rains, shops get filled with water and business gets disrupted
बलरामपुर/गैसड़ी/तुलसीपुर। शहर को साफ-सुथरा बनाने की मुहिम नगर निकायों की मनमानी के चलते परवान नहीं चढ़ पा रही है। जलभराव की समस्या नगरवासियों के साथ व्यापारियों के लिए भी सिरदर्द बनी हुई है। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से बरसात के दिनों में बाजार की सड़कों पर कीचड़ व जलभराव से व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ता है। बारिश के मौसम में करीब चार माह तक व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित रहता है। जलभराव की सबसे अधिक समस्या गैसड़ी नगर पंचायत क्षेत्र में है। नगर के बिस्कोहर मार्ग पर नवनिर्मित नालियां सड़क से ऊंची हैं जिसके चलते बारिश होने पर पूरी सड़क जलमग्न हो जाती है।
विज्ञापन

नहीं हुआ नाली निर्माण, नुकसान झेल रहे दुकानदार
-बलरामपुर नगर में गोंडा रोड पर भगवतीगंज पुल से नौशहरा मोहल्ला तक नवनिर्मित आरसीसी सड़क के किनारे नाली का निर्माण नहीं कराया गया है। जिससे बारिश होने पर दुकानों में पानी भर जाता है। इनवर्टर व बैट्री के कारोबारी गांधी का कहना है कि हल्की सी बारिश होने पर भी दुकान में पानी भर जाता है, जिससे हम लोगों को काफी नुकसान झेलना पड़ता है।
विज्ञापन

नाली के लिए की गई खोदाई, नहीं हुआ निर्माण
-तुलसीपुर नगर के बलरामपुर चौराहा पर कई साल पहले दुकानों के सामने नाले की खोदाई कराई गई थी, लेकिन अभी तक इसका पक्का निर्माण नहीं कराया गया है। दुकानदार राजकुमार बरनवाल का कहना है कि बारिश के दिनों में कीचड़ व जलभराव के चलते ग्राहक दुकानों में आते ही नहीं हैं, इससे कारोबार प्रभावित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंची बनी नाली, सड़क हो जाती है जलमग्न
-गैसड़ी नगर के बिस्कोहर मार्ग पर जो नालियां बनाई गई हैं, वह सड़क से ऊंची हैं। नाली ऊंची होने के कारण सड़क पर बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाती है। टेंट हाउस व्यवसायी मौलाना गुलाम मोहम्मद, सराफा व्यवसायी दिलीप, दवा व्यवसायी दिनेश जायसवाल व बब्बू गुप्त ने बताया कि सड़क पर जलभराव होने के कारण व्यवसाय प्रभावित होता है। कभी-कभी तो दुकान में पूरे दिन ग्राहक नहीं आते हैं।
व्यापारी नेताओं का सुझाव
जिला उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष रमेश पाहवा का कहना है कि बलरामपुर नगर में नवनिर्मित आरसीसी रोड के दोनों तरफ नालियों का निर्माण होना चाहिए। गैसड़ी के व्यापार मंडल अध्यक्ष नसीम मोहम्मद का कहना है कि सड़क के किनारे बनाई गई नालियों को गहरा किया जाना चाहिए। सड़क का निर्माण कराकर भी जलभराव की समस्या से बचा जा सकता है। वहीं तुलसीपुर नगर मंडल अध्यक्ष रामजी आर्य का कहना है कि बरसात से पूर्व सभी नालों की सही ढंग से सफाई होनी चाहिए। बलरामपुर चौराहा के पास खोदे गए नाले का पक्का निर्माण शीघ्र कराया जाए।

जलनिकासी के लिए किए जा रहे इंतजाम
-बलरामपुर के नगर पालिका अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने बताया कि गोंडा रोड पर आरसीसी सड़क के दोनों तरफ नाली निर्माण का प्रस्ताव किया गया है। शीघ्र ही नाली का निर्माण कराया जाएगा। वहीं तुलसीपुर की चेयरमैन कहकशां फिरोज व गैसड़ी नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रिंस वर्मा ने बताया कि नगर में जलनिकासी के लिए इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed