फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Drunk youth dies after drowning in a canal

Balrampur News: नशे में धुत युवक की नहर में डूबने से मौत

Tue, 25 Mar 2025 10:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 25 Mar 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Drunk youth dies after drowning in a canal
बलरामपुर/ललिया। नशे में धुत एक युवक की सरयू नहर में डूबने से मौत हो गई है। जरवल रोड से बुलाए गए चार निजी गोताखोरों ने कड़ी मेहनत के बाद नहर से शव को बाहर निकाला। युवक की मौत के बाद उसके परिवार में गहरा शोक है।
विज्ञापन

थाना ललिया के भरहापारा गांव के चौकीदार जगदंबा ने प्रभारी निरीक्षक को सूचना दी कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सरयू नहर के किनारे एक साइकिल लावारिस खड़ी है। चौकीदार की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक बृजानंद सिंह अपनी टीम के साथ सरयू नहर पहुंचे।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि ललिया के ग्राम बोरिहवा निवासी छोट्टन तिवारी (30) और महाराजगंज तराई के लैबुड्डी गांव के पाटनदीन (50) दोनों एक साथ बैठकर नशा कर रहे थे। छोट्टन घर लौट गए, जबकि पाटनदीन नहर में गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय गोताखोरों की मदद से जाल लगाकर पाटनदीन की तलाश की गई। लेकिन शव नहीं मिल पाया। इसके बाद चार निजी गोताखोरों को जरवल रोड से बुलाया गया। इन गोताखोरों ने कड़ी मेहनत के बाद पाटनदीन का शव सरयू नहर से बाहर निकाला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed