{"_id":"6828b3f89e91e73ca30ec073","slug":"drizzle-brought-relief-from-heat-sugarcane-benefited-balrampur-news-c-99-1-slko1019-126275-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बूंदाबांदी से मिली गर्मी से राहत, गन्ने को हुआ फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बूंदाबांदी से मिली गर्मी से राहत, गन्ने को हुआ फायदा
Sat, 17 May 2025 09:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 17 May 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के पिपरहवा चौराहा पर बारिश के चलते गन्ने के खेत में हुई नमी।-संवाद
बलरामपुर। जिले में दो दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार सुबह आसमान में काले बादल छाए रहे। इसके बाद हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते खेतों में हरियाली लौट आई है। बारिश के चलते गन्ने को फायदा हुआ है। वहीं शुक्रवार को बारिश व आंधी से टूटे बिजली के पोल व तार की मरम्मत नहीं हो पाई है और 24 घंटे से 200 गांवों में अंधेरा छाया हुआ है।
बीते दो सप्ताह से जिले में तेज धूप व उमसभरी गर्मी से लोग परेशान थे। शुक्रवार व शनिवार को मौसम ने करवट ली और तेज हवा के साथ रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। पिपरहवा चौराहा के भंगहा कला, नंदमहरा, शिवानगर व गुलरिहा आदि जगहों बारिश के चलते गन्ने को काफी फायदा मिला है। किसान राजकुमार तिवारी, मंगल, पुजारी, कृष्णकुमार व गोविंद आदि ने बताया की तेज धूप व गर्मी से गन्ने की फसल सूखने लगी थी। बरसात से खेतों में नमी आ गयी है।
बिजली न होने से डेढ़ लाख उपभोक्ता परेशान
हरैया सतघरवा (बलरामपुर)। शुक्रवार को आई आंधी के चलते तमाम बिजली के पोल व तार टूट गए थे। इसके बाद से बिजलीकर्मी तारों की मरम्मत करने में जुटे हुए हैं। बीते 24 घंटे से क्षेत्र के डेढ़ लाख उपभोक्ता बिजली न होने से परेशान हैं। उपभोक्ता रमेश कुमार गुप्ता, शिवशंकर द्विवेदी, शैलेंद्र कुमार वर्मा, अंकित मणि तिवारी, उमेश कुमार कसौधन, सुनील कुमार, अभय राज व मैनुद्दीन आदि ने बताया कि क्षेत्र में लगे तार काफी जर्जर हैं। तेज हवा के साथ वह अक्सर टूट जाते हैं। इससे सैकड़ों गांवों की बिजली गुल हो जाती है। इस संबंध में अवर अभियंता अजीत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में आंधी पानी से कई जगह टूट गए थे। पोल व तारों की मरम्मत कराई जा रही है। शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।