{"_id":"64ef82e7593c02acea07c1e6","slug":"drivers-operators-will-get-cash-prize-balrampur-news-c-99-1-brp1003-2320-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: चालकों-परिचालकों को मिलेगा नकद पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: चालकों-परिचालकों को मिलेगा नकद पुरस्कार
Wed, 30 Aug 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। रक्षाबंधन पर्व पर बहनों को मुफ्त यात्रा करने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए रोडवेज के सभी कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई है। 29 अगस्त से तीन सितंबर तक निर्धारित किलोमीटर से अधिक बस संचालित करने पर चालक व परिचालकों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर 30 व 31 अगस्त को बहनों को रोडवेज की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई है। बलरामपुर डिपो से लखनऊ व कानपुर रूट पर छह बसों को बढ़ा दिया गया है। साथ ही तुलसीपुर, उतरौला व बहराइच मार्ग पर लोकल बसों का फेरा बढ़ाया गया है।
बलरामपुर रोडवेज पर बुधवार को यात्रियों की भारी भीड़ दिखी। महिलाओं के साथ बच्चे बसों का इंतजार करते दिखे। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक वीके वर्मा ने बताया कि सभी चालक व परिचालकों को निर्देश दिया गया है कि लंबी रूटों पर पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर बस को लेकर जाएंगे। जिससे यात्रियों को सवारी के लिए परेशान न होना पड़े। साथ ही प्रमुख बाजार व बाईपास मार्ग पर भी यात्री दिखने पर बस को रोककर उन्हें बैठाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
एआरएम ने बताया कि 29 से तीन सितंबर तक छह दिनों में 1800 किलोमीटर दूरी तय करने पर चालक व परिचालकों को 1200 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके साथ ही लोकल रूट पर निर्धारित किलोमीटर से अधिक दूरी तय करने पर 35 पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से नगद पुरस्कार मिलेगा। साथ ही कार्यशाला व डिपो कार्यालय में भी इन छह दिनों में बिना अवकाश काम करने वाले कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा।