फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Drainage system of municipal bodies collapsed

नगर निकायों की ड्रेनज व्यवस्था ध्वस्त

Tue, 15 Jun 2021 11:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Drainage system of municipal bodies collapsed
बलरामपुर। जिले के दो नगर निकायों की ड्रेनेज व्यवस्था ध्वस्त है। भारी बारिश ने दोनों नगर निकायों के ड्रेनेज व्यवस्था की पोल खोल दी है। नालियां चोक होने से नगरों में कीचड़ व जलभराव से लोगों को जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण बाजारों में भी लोगों को कीचड़ व गंदगी से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोनों नगरों के लोगों ने डीएम से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

उतरौला विकास मंच के अध्यक्ष आदिल हुसैन, चौधरी इरशाद अहमद गद्दी, इबरार, कल्लू, नियाज, आफताब व विष्णू आदि ने डीएम को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि नगर पालिका परिषद उतरौला की साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन

उतरौला नगर में कूड़ा उठाने का कोई इंतजाम न होने से समस्या उत्पन्न हुई है। नालियां चोक है जिससे बरसात का पानी सड़क पर भर गया है। कीचड़ व गंदगी से नगर के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बलरामपुर व नगर पंचायत तुलसीपुर में कूड़ा निस्तारण का इंतजाम होने से दोनों नगरों में ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त है। नगर पालिका परिषद उतरौला के साथ-साथ नगर पंचायत पचपेड़वा में भी ड्रेनेज व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। पचपेड़वा नगर के लोगों ने भी डीएम से समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed