{"_id":"657de71ab745ef099b00c868","slug":"dont-panic-in-disaster-try-to-deal-with-it-yourself-balrampur-news-c-99-1-slko1019-5349-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: आपदा में घबराएं नहीं, खुद से निपटने का करें प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: आपदा में घबराएं नहीं, खुद से निपटने का करें प्रयास
Sat, 16 Dec 2023 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 16 Dec 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। मुख्यमंत्री विद्यालय आपदा सुरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को कंपोजिट विद्यालय मुजेहनी में अग्नि शमन विभाग एवं स्वयं सेवी संस्था की तरफ से आपदा प्रबंधन के तहत विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया गया। इसमें कक्षा पांच से आठ तक के बच्चों ने प्रतिभाग कर सर्प दंश, बाढ़, सूखा व आग लगने की आपदा के समय बचाव के लिए बरते जाने वाले तौर तरीकों को सीखा।
प्रशिक्षिका पूनम जायसवाल, अग्नि शमन प्रभारी अंकित कुमार, अवधेश कुमार एवं विपिन कुमार यादव ने आग लगने के कारणों के बारे में जानकारी देते हुए इससे होने वाले नुकसान को कम से कम करने के तरीकों के बारे में मॉक ड्रिल के माध्यम से जानकारी दी। इस दौरान टीम ने आग जलाकर अग्निशमन यंत्र से उसे बुझाने के तरीके के बारे में भी बच्चों को प्रशिक्षित किया।
कार्यक्रम में बच्चों के साथ रसोईघर के साथ स्कूल के अन्य स्टॉफ ने भी हिस्सेदारी की। सभी ने बचाव टीम में शामिल विशेषज्ञों से प्रश्न कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक महमूद उल हक, आपदा नोडल शिक्षक अमित कुमार व अल्पना कुमारी, नंदिनी शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।