फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Don't let adulterated sweets spoil your health this Holi

Balrampur News: होली पर सेहत न बिगाड़ दें मिलावटी मिठाइयां

Tue, 24 Feb 2026 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Don't let adulterated sweets spoil your health this Holi
बलरामपुर में दुकान पर रखी रंगीन मिठाईयां ।
बलरामपुर। होली नजदीक आते ही बाजार रंग-गुलाल और मिठाइयों से सज गया है, लेकिन इसके साथ ही मिलावट का खतरा भी बढ़ गया है। खासकर खोवा, बेसन, तेल, पापड़, चिप्स और कचरी जैसी खाद्य सामग्री में मिलावट की आशंका जताई जा रही है, जिसका सीधा असर सेहत पर पड़ सकता है।
विज्ञापन



शहर के साथ ही उतरौला और तुलसीपुर में मिठाई की दुकानें सज गई हैं। वीर विनय चौराहा, मेजर चौराहा, पहलवारा, सराय फाटक और मुख्य बाजार में तरह-तरह की मिठाइयों की बिक्री हो रही है। बाजार में मिठाई 400 रुपये से लेकर दो हजार रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। बीते दिनों शहर की एक प्रतिष्ठित दुकान और उतरौला की दुकान में मिलावटी मिठाई बेचे जाने का मामला सामने आ चुका है। उतरौला में प्राथमिकी भी दर्ज हुई थी।
विज्ञापन



होली पर सबसे ज्यादा खपत खोवा और उससे बनी मिठाइयों की होती है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार बाजार में सिंथेटिक दूध, स्टार्च, डिटर्जेंट, रिफाइंड ऑयल या आलू का पाउडर मिलाकर नकली खोवा तैयार किए जाने की शिकायतें मिलती रही हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीके दूबे ने बताया कि मिलावटी खोवा के सेवन से पेट, लीवर और किडनी पर बुरा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय तक सेवन करने से फूड प्वाइजनिंग, उल्टी-दस्त और लीवर संक्रमण का खतरा रहता है। बच्चों और बुजुर्गों पर इसका प्रभाव अधिक गंभीर हो सकता है। बेसन में कृत्रिम रंग और मक्के का आटा मिलाने की शिकायतें आती रहती हैं। सरसों के तेल में सस्ता पाम ऑयल या अन्य मिलावटी तेल मिलाए जाने की आशंका रहती है। पापड़, चिप्स और कचरी में घटिया तेल और कृत्रिम रंगों का प्रयोग भी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed