{"_id":"5ed91bed8ebc3e90743f3fc8","slug":"doctors-claim-newspaper-does-not-spread-corona-balrampur-news-lko524465052","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों का दावा, अखबार से नहीं फैलता कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों का दावा, अखबार से नहीं फैलता कोरोना
विज्ञापन
बलरामपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में गुरुवार सुबह मार्निंग वाक के बाद शहर के प्रतिष्ठित डॉक्टर घास के मैदान में बैठकर अखबार पढ़ते दिखे। डॉक्टरों ने बताया कि महामारी के इस दौर में अखबार पढ़ने से कोरोना के प्रति जागरूकता व बचाव की अपडेट सूचनाएं मिलती हैं। इस महामारी से केवल जागरूक होकर ही बचा जा सकता है। डॉक्टरों ने जिले के लोगों को सलाह दी है कि कोरोना से बचाव के लिए सरकार व प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें। अफवाहों पर ध्यान न दें। अखबार पढ़ने से किसी को कोरोना नहीं होगा बल्कि उसे देश-विदेश की खबरों के साथ ही कोरोना से बचाव के बारे में भी जानकारियां हासिल होंगी।
ईएनटी सर्जन डॉ. अब्दुल कय्यूम ने बताया कि सभी लोग नियमित रूप से अखबार पढे़ं और जानकारियां भी हासिल करें। कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें। इस महामारी से एक-दूसरे से दूरी बनाकर ही स्वयं को सुरक्षित रखा जा सकता है। खांसने व छींकने से ही कोरोना फैलने का खतरा है। एक फिट दूर रहकर बात करने से कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा नहीं रहता है।
आर्थोपैडिक सर्जन डॉ. ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि कोविड 19 को हराने के लिए हम सभी को सूझबूझ के साथ कार्य करना होगा। अनावश्यक यात्रा से बचना होगा। कोरोना वायरस के बारे में आधुनिक जानकारी हासिल करने के लिए अखबार आदि का सहारा लेना जरूरी है तभी हम स्वयं को कोरोना से बचाव के संबंध में जागरूक हो सकेंगे। भीड़भाड़ में जाने से ही कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा है।
विज्ञापन
जनरल फिजिशियन डॉ. जुबेर अहमद ने बताया कि देश-विदेश व स्थानीय स्तर की जानकारी हासिल करने के लिए अखबार पढ़ना जरूरी है। सुबह के समय अखबार पढ़ने के बाद ही हम सभी लोगों को जानकारियां हासिल होती हैं। अखबार से कोरोना संक्रमण फैलने का कोई खतरा नहीं है बल्कि अखबार पढ़ने से ही हम जागरूक होंगे क्योंकि अखबार में जरूरी जानकारियों के साथ ही जागरूकता के संबंध में खबरें दी जाती हैं।
फिजिशियन डॉ. एफ रहमान ने बताया कि जरूरी होने पर घर से बाहर निकलते ही सभी लोग मास्क पहनें। सैनिटाइजर भी नियमित अंतराल पर प्रयोग करते रहें। घर में रहते और बाहर से लौटते समय साबुन से अच्छी तरह से 20 सेकेंड तक हाथों को मलकर अवश्य धुलें, तभी कोरोना को हराया जा सकता है। अखबार पढ़ने या छूने से कोरोना का संक्रमण नहीं फैलता है बल्कि हमें जानकारी हासिल होती है।
व्यापारी संजय मोदी ने बताया कि जानकारी ही बचाव का बेहतर साधन है। सरकार व प्रशासन की तरफ से अखबारों के माध्यम से कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचाव के संबंध में जरूरी जानकारियां दी जा रही हैं। अखबारों को पढ़ने से ही हमें जानकारियां हासिल हो सकेंगी। खाली समय में सभी लोगों को अखबार अवश्य पढ़ना चाहिए। अखबारों व पत्रिकाओं से कोरोना नहीं फैलता है इसीलिए इसे आवश्यक गतिविधियों में शामिल किया गया है।