फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Doctors' chairs remained empty, patients wandering for treatment

डाक्टरों की कुर्सियां रहीं खाली, इलाज के लिए भटकते रहे मरीज

Wed, 27 Oct 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Doctors' chairs remained empty, patients wandering for treatment
बलरामपुर के जिला संयुक्त चिकित्सालय में खाली पड़ी डाक्टर की कुर्सी। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। सरकाररी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का सरकारी दावा पूरी तरह खोखला साबित हो रहा है। करीब 25 लाख आबादी वाले जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली सुधरने का नाम नही ले रही है। अस्पतालों में आये दिन डाक्टर गायब रहते हैं।
विज्ञापन

बुधवार को संयुक्त जिला चिकित्सालय में अधिकांश डाक्टरों की कुर्सियां खाली मिली। डाक्टरों के गायब रहने के कारण दूर दराज से आए मरीजों को इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ा। वहीं अस्पताल के सीएमएस ने ओपीडी खाली रहने के लिए डाक्टरों की वीआईपी ड्यूटी को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन

बताते चले की संयुक्त जिला चिकित्सालय जिले का प्रमुख अस्पताल है। वर्ष 2013 से संचालित होने वाले इस अस्पताल में संसाधनों की कोई कमी नही है। आधुनिक मशीनो से युक्त पैथालॉजी, डिजीटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, सिटी स्कैन, डायलिसिस मशीन एवं आक्सीजन प्लांट इस अस्पताल की सुविधाओ में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधुनिक उपकरणों एवं बेहतर संसाधनो से लैस इस अस्पताल में इलाज कराने के लिए जिले के ही नही बल्कि नेपाल राष्ट्र व आसपास के जनपदो से भी तमाम मरीज आते हैं। बेहतर साज सज्जा वाले इस अस्पताल में सबसे बड़ी समस्या डाक्टर व स्वास्थ्य कर्मियों के अभाव का है। 31 स्वीकृत पदो के सापेक्ष यहां मात्र 8 स्थाई डाक्टरों की तैनाती है।
इन्हीं डाक्टरों से इमरजेंसी व ओपीडी कराई जाती है। बुधवार को इन डाक्टरों मेें से भी तमाम डाक्टर अस्पताल से गायब मिले। सुबह करीब 10 बजे बाल रोग विशेषज्ञ डा. नितिन चौधरी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. एनके वाजपेयी, सर्जन डा. अरुण कुमार एवं वरिष्ठ परामर्शदाता डा. एपी मिश्रा के ओपीडी में कुर्सियां खाली मिली।

अस्पताल में इलाज कराने आये संजीव, दिलबहार, आजी सुलेमान, नानमून, शिवकुमार, प्रदीप ओझा, हनुमान प्रसाद व सावित्री आदि ने बताया कि ओपीडी में डाक्टर न होने के कारण उन्हें दर-दर भटकना पड़ रहा है। अब्दुल करीम ने बताया कि वह गौरा थाना क्षेत्र से इलाज के लिए आये हैं। पिछले एक घंटे से डाक्टर के इंतजार में बैठे हैं। अभी तक कोई डाक्टर नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed