फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Do not pay attention to rumours, save lives by getting corona vaccine

अफवाहों पर न दें ध्यान, कोरोना टीका लगवाकर बचाएं जान

Fri, 12 Nov 2021 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Do not pay attention to rumours, save lives by getting corona vaccine
बलरामपुर। कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए जहां सरकार शत-प्रतिशत टीकाकरण पर जोर दे रही है वहीं कुछ लोग टीका लगवाने में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। अशिक्षा व गलतफहमी के चलते नेपाल सीमा से सटे तथा तराई क्षेत्र केे कुछ गांवों में समझाने के बावजूद लोग टीका लगवाने के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। तीस नवंबर तक शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा है। आशा व एएनएम घर-घर जाकर टीका लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रही हैं।
विज्ञापन

बताते चलें कि कोरोना महामारी पर नियंत्रण के लिए टीकाकरण को प्रमुख हथियार माना जा रहा है। बलरामपुर जनपद में 15 लाख 72 हजार 506 लोगों को कोविड वैक्सीन दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। शासन के निर्देशानुसार तीस नवंबर तक इन सभी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज हरहाल में दी जानी है।
विज्ञापन

प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद जिले में टीकाकरण की गति रफ्तार नहीं पकड़ पा रही है। अभी तक जिले में केवल 10 लाख 47 हजार 740 लोगों ने ही वैक्सीन की पहली डोज ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह 524766 लोगों ने अभी तक वैक्सीन की पहली डोज भी नही ली है। सबसे खराब स्थिति नेेपाल सीमा से सटे गांवों के साथ तराई क्षेत्र के गांवों की है। तराई क्षेत्र के तमाम गांवों में अशिक्षा व गलतफहमी के चलते लोग टीका लगवाने में कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
बीते माह सीएचसी शिवपुरा क्षेत्र के कुछ गांवों में टीकाकरण करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम को ग्रामीणों का विरोध भी झेलना पड़ा था। कुछ गांवों में अभी भी लोग टीका लगवाने के लिए तैयार नहीं हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लगातार लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक कर रहे हैं। आशा व एएनएम घर-घर जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। डॉक्टरों का कहना है कि यदि कोरोना की तीसरी लहर आई तो टीका न लगवाने वाले लोगों को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed