फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Do not delay in taking action against cyber criminals

Balrampur News: साइबर अपराधियों पर कार्रवाई करने में न करें देरी

Thu, 28 Aug 2025 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
Do not delay in taking action against cyber criminals
बलरामपुर के पुलिस लाइन सभागार में पुलिस कर्मियों को साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते साइबर
बलरामपुर। पुलिस लाइन सभागार में जिले के सभी 16 थानों पर गठित साइबर हेल्पडेस्क के पुलिस कर्मियों को तीन दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को चुनौतियों से निपटने के लिए प्रशिक्षित किया गया। साइबर एक्सपर्ट दिव्येंदु तिवारी ने अपराधियों पर कार्रवाई में देरी न करने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि साइबर क्राइम पर प्रभावी रोकथाम के लिए लखनऊ में 1930 हेल्पलाइन का कॉल सेंटर खोला गया है। तेजी से बढ़ रहीं साइबर अपराध की घटनाओं पर रोक लगाने में कॉल सेंटर अहम भूमिका निभा रहा है। एक्सपर्ट ने कहा कि साइबर अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस को साइबर अपराधी से एक कदम आगे की सोचनी होगी। जनता को जागरूक करना होगा। वर्तमान में साइबर अपराध सबसे बड़ी चुनौती है। साइबर अपराध का ग्राफ दिनों दिन बढ़ रहा है। हर थाने की साइबर सेल मजबूत बने।
विज्ञापन

बताया कि पीड़ित के खाते से साइबर अपराधियों के खाते में जाने वाली रकम को 1930 पर कॉल करके तुरंत फ्रीज कराया जा सकता है। कॉल सेंटर 24 घंटे काम कर रहा है। जिले के साइबर क्राइम थाना पर दो लाख रुपये तक के नुकसान की भी रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है। साइबर फ्रॉड के खिलाफ फर्स्ट रिस्पांडर साइबर हेल्पडेस्क के पुलिसकर्मी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed