फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Do not be negligent in the Containment Zone, action will be taken

कंटेनमेंट जोन में न बरतें लापरवाही, होगी कार्रवाई

Sun, 16 May 2021 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Do not be negligent in the Containment Zone, action will be taken
बलरामपुर। उतरौला एसडीएम, सीओ व तहसीलदार ने रविवार को ग्राम पंचायत मटियरिया के कंटेनमेंट जोन का निरीक्षण किया। इस गांव में 15 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए है जिसमें प्रधान भी शामिल है। कंटेनमेंट जोन में लापरवाही न बरतने का निर्देश दिया गया। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

उतरौला ब्लॉक के मटियरिया ग्राम पंचायत में एसडीएम डॉ. नागेंद्र नाथ यादव, सीओ आरआर सिंह व तहसीलदार रोहित कुमार मौर्य ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने कहा कि गांव में ग्राम प्रधान सहित 15 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए है। गांव के सभी लोग लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन

सरकार, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी गाइडलाइन का गांव के लोग पालन करें। मौके पर तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम की सदस्य एएनएम गीता गुप्ता, डॉ. सुनील यादव व आशा मंजू ने बताया कि सभी पीड़ितों को दवा व अन्य सामान वितरित किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से पीड़ित सभी लोगों की सेहत सामान्य है। गांव में बैरीकेटिंग करा दी गई है। बीडीओ उतरौला की तरफ से गांव में सैनिटाइजेशन कराया गया है। पुलिस टीम में हल्का इंचार्ज महेंद्र प्रसाद गांव में मुनादी करा रहे है कि लोग घरों में रहें। अनावश्यक रूप से इधर-उधर न घूमें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed